ETV Bharat / state

सीता नवमी के दिन मिली माता सीता की मूर्ति, मंदिर से हुई थी चोरी

समस्तीपुर पुलिस ने चोरी हुई सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति बरामद कर ली है. मूर्ति पाकर श्रद्धालु भावुक हो उठे.

Rosera Thakurbari
समस्तीपुर में सीता-लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 6, 2025 at 6:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

समस्तीपुर: बिहार की समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पिछले दिनों रोसड़ा ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई सीता और लक्ष्मण की मूर्ति को बरामद कर लिया है. सीता नवमी के दिन मां सीता की मूर्ति पाकर ग्रामीण काफी दिखे. लोगों ने कहा कि हमारे लिए तो ये दोहरी खुशी की बात है कि आज के दिन हमारी मां वापस हमारे पास आ गईं.

कब हुई थी चोरी?: दरअसल जिले के रोसड़ा स्थित पांचूपुर ठाकुरबाड़ी से करीब एक सप्ताह पहले सीता और लक्ष्मण के अष्टधातु की मूर्ति मंदिर से चोरी हो गई थी. मंदिर के पुजारी के आवेदन पर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इसके बाद चोरों की पहचान और मूर्ति की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी.

Rosera Thakurbari
सीता नवमी के दिन मिली माता सीता की मूर्ति (ETV Bharat)

झाड़ी में मिली मूर्ति: वहीं पुलिस की सख्ती के बाद अज्ञात चोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे दोनों मूर्ति को झाड़ी में फेंक दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी. जिसके बाद थानाध्यक्ष पहुंचे और मूर्ति को ग्रामीणों की मौजूदगी में ठाकुरबाड़ी में पुनर्स्थापित करवा दिया. रोसड़ा थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा.

"29 अप्रैल को पांचूपुर ठाकुरबाड़ी से चोरों ने सैंकड़ो वर्ष पुराणी माता सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गए थे. इसको लेकर पुलिस ने ठाकुरबाड़ी से चोरी दोनों मूर्ति को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. परिणाम स्वरूप मूर्ति बरामदगी में सफलता मिली है. पुलिस इस चोरी मामले की जांच कर रही, जल्द ही आरोपी भी गिरफ्त में होंगे."- लाल बाबू कुमार, थानाध्यक्ष, रोसड़ा थाना

मूर्ति पाकर भावुक हो उठे श्रद्धालु: सीता नवमी के दिन माता सीता की चोरी हुई मूर्ति मिलने से लोग काफी भावुक हैं. महिलाएं इसे ईश्वरीय कृपा मान रही हैं. वहीं मंदिर से चोरी हुई मूर्ति की बरामदगी की सूचना के बाद लोगो की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

ये भी पढें: समस्तीपुर में अष्टधातु के बने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति चोरी