ETV Bharat / state

साधु-संतों ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मंदिर, मस्जिद और मदरसे में अनिवार्य हो राष्ट्रगान, सीसीटीवी लगाया जाए

साधु-संतों ने कहा कि मदरसों में युवाओं को गुमराह किया जाता है. राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से देशभक्ति की भावना बनी रहेगी.

संतों ने सभी धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत अनिवार्य करने की मांग की.
संतों ने सभी धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत अनिवार्य करने की मांग की. (Photo Credit; Media Cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 20, 2025 at 5:44 PM IST

|

Updated : September 20, 2025 at 6:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा : वृंदावन के साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि मंदिर, मस्जिद और मदरसे में राष्ट्रगान अनिवार्य होना चाहिए. मदरसे और मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखनी चाहिए, क्योंकि मस्जिदों में युवाओं को गुमराह कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाता है. देशभक्ति की भावना बनी रहे, इसलिए राष्ट्रगान सभी को अनिवार्य होना चाहिए.

संतों ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और मदरसे में लाउडस्पीकर के माध्यम से हर रोज राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत अनिवार्य रूप से गाना चाहिए. इसके लिए संसद में कानून पारित होना चाहिए. राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाने से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा.

साधु-संतों ने कहा कि मदरसों में युवाओं को गुमराह किया जाता है. (Video Credit; Media Cell)

महिला संत प्रिया किशोरी ने कहा कि मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत अनिवार्य होना चाहिए. हर रोज लाउडस्पीकर के माध्यम से आवाज आनी चाहिए. देश में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होगी. केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और एक कानून पारित किया जाए, ताकि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य हो.

मधुसूदन दास महाराज ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत करोड़ों भारतीयों की भक्ति का प्रतीक है. राष्ट्रगीत और राष्ट्रध्वज हमें सरलता से प्राप्त नहीं हुआ. इसके लिए हजारों महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानी देश भक्तों ने बलिदान दिए हैं, तब जाकर हमें राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान प्राप्त हुआ है. मंदिर, मस्जिद, मदरसे, गिरजाघर और गुरुद्वारों में भी राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत अनिवार्य रूप से गाना चाहिए.

वृंदावन के संतों ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी.
वृंदावन के संतों ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी. (Photo Credit; Media Cell)

संत दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वृंदावन के संतों ने एक पत्र लिखा है. मांग की गई है कि सभी मंदिर, मस्जिद और मदरसों में राष्ट्रगान को गाना अनिवार्य कर दिया जाए. मस्जिद और मदरसे में युवाओं को गुमराह किया जाता है. मस्जिदों में कौन सी भाषा सिखाई जाती है, युवाओं को कैसे गुमराह किया जाता है, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. दिनेश शर्मा ने कहा, हम सभी साधु संत प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं कि सभी धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत अनिवार्य रूप से होना चाहिए.

यह भी पढ़ें : मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन, 22 जिलों के वकील हड़ताल पर, बोले- पीएम मोदी का करेंगे घेराव

Last Updated : September 20, 2025 at 6:08 PM IST