ETV Bharat / state

कमिश्नर की गाड़ी पर कुर्की का नोटिस, नगर निगम में मचा हड़कंप, हक्के-बक्के हुए अधिकारी

सागर जिल में गुरुवार को अचानक नगर निगम आयुक्त का वाहन कुर्क कर लिया गया. इस कार्रवाई के बाद लोग सख्ते में आ गए हैं.

SAGAR NIGAM COMMISSIONER VEHICLE
कमिश्नर की गाड़ी पर कुर्की का नोटिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : April 3, 2025 at 5:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सागर: बुंदेलखंड के सागर नगर निगम में तब हड़कंप मच गया. जब सागर जिला न्यायालय से पहुंचे कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त के वाहन पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया. हालांकि नोटिस में साफतौर पर न्यायालय प्रकरण के बारे में जानकारी दी गयी है, लेकिन नगर निगम कर्मचारियों और वाहन प्रभारी को भी इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

क्या है मामला

सागर नगर निगम में गुरुवार दोपहर रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था, लेकिन अचानक से सागर जिला न्यायालय के कर्मचारियों के निगम कार्यालय पहुंचते ही कानाफूसी शुरू हो गयी. कुछ ही देर में सबको समझ आ गया कि कोर्ट ने नगर निगम आयुक्त के शासकीय वाहन को कुर्क करने का आदेश जारी किया है और न्यायालय के कर्मचारी नगर निगम आयुक्त के वाहन पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने पहुंचे थे.

SAGAR MUNICIPAL CORPORATION
नगर निगम आयुक्त का वाहन होगा कुर्क (ETV Bharat)

कुर्की का नोटिस देखकर नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में वाहन को पुराने नगर निगम से नए नगर निगम के भवन में खड़ा कर दिया गया. हालांकि कोर्ट से आए कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में पहुंचकर नगर निगम आयुक्त को कुर्की के आदेश के संबंध में जानकारी दी. सूचना मिलते ही नगर निगम के वाहन प्रभारी समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए.

SAGAR MUNICIPAL CORPORATION
कमिश्नर की गाड़ी पर कुर्की का नोटिस (ETV Bharat)

नगर निगम वाहन प्रभारी को नहीं जानकारी

जब इस मामले में नगर निगम के वाहन प्रभारी शहीद्दीन कुरैशी से बात की गयी, "तो उन्होंने भी कोई पुख्ता जानकारी ना होने की बात कही. उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी अभी हमें नहीं है. न्यायालय से वाहन कुर्की करने का आदेश आया है. हम लोग इस संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं. जानकारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी."

10 करोड़ के बिजली बिल बकाया, विभाग ने सबक सिखाने बनाया वसूली प्लान

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य संचालनालय में हंगामा, कमरों में ताले डाल उल्टे पैर भागे अफसर

क्या लिखा है आदेश में

सागर नगर निगम आयुक्त के शासकीय वाहन पर चस्पा किए नोटिस में जो जानकारी दी गयी है. उसके अनुसार नोटिस में केस नंबर 353/24, दिनेश कोष्ठी बनाम नगर पालिका निगम, चुकता दावा राशि 6, 61602 रुपए, दिनांक 2 अप्रैल 2025 को कुर्क की गए वाहन क्रमांक एमपी 15 टी 3899 लिखा है.