बनारस में किराये के कमरे में मिला रोमानिया की छात्रा का शव; BHU से कर रही थी इंडियन फिलॉसफी में PHD
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार, इसके बाद ही होगा पोस्टमार्टम.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 12, 2025 at 4:33 PM IST
|Updated : September 12, 2025 at 7:44 PM IST
वाराणसी: बीते 15 महीने से काशी विश्वनाथ मंदिर के पास किराये का कमरा लेकर इंडियन फिलॉसफी में पीएचडी कर रही रोमानिया की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में मिला है. गुरुवार देर रात पुलिस को मकान मालिक ने ही सूचना दी कि छात्रा का शव कमरे में पड़ा है. मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस ने रोमानिया के दूतावास को इसकी जानकारी भेज दी है. साथ ही जांच कर रही है.
ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज वैभव शुक्ला ने बताया कि देर रात मकान मालिक मोनू खन्ना ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उनके यहां किराए पर रहने वाली एक विदेशी महिला अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी इंतजार के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो मकान मालिक से डुप्लीकेट चाबी लेकर पुलिस अंदर दाखिल हुई. यहां रोमानिया की रहने वाली फिलिप फ्रांसिस्का (27) की डेड बॉडी उसके बिस्तर पर पड़ी मिली.
बताया कि पूछताछ में पता चला है कि विदेशी महिला वाराणसी में रहकर बीएचयू से इंडियन फिलॉसफी में पीएचडी कर रही थी. जब उसका कागज और अन्य चीजें चेक की गईं तो मकान मालिक से उसका एग्रीमेंट पेपर और सब कुछ मौजूद मिला. उसके पासपोर्ट के आधार पर संबंधित दूतावास को भी इसकी सूचना दे दी गई है.
चौकी इंचार्ज का कहना है कि महिला की डेड बॉडी को कल रात मर्चरी में रखवाया गया था. महिला के दो और मित्र भी मौके पर आज सुबह पहुंचे हैं. फिलहाल दूतावास के जरिए महिला के परिवार जनों को सूचना दी गई है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया परिवार वालों के आने के बाद शुरू की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है. दोस्तों आने पूछताछ में पता चला है कि महिला वाराणसी पढ़ाई के लिए ही आई थी.
यह भी पढ़ें: IIT कानपुर की बड़ी खोज; शरीर के अंदर दवा कितना कर रही असर, यह तकनीक देगी सटीक जानकारी

