ETV Bharat / state

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े डंपर में कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत - Road accident in Nuh

Road accident in Nuh: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े डंपर में आईसर कैंटर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कैंटर सवार चालक व परिचालक की मौत हो गई.

Road accident in Nuh
Road accident in Nuh (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 4, 2024 at 7:34 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर नौशेरा गांव के पास सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क किनारे खड़े डंपर में आईसर कैंटर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कैंटर सवार चालक व परिचालक की मौत हो गई. हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी नूंह में पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया.

नूंह में सड़क हादसा: बताया जा रहा है कि फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रहे आईसर कैंटर ने सड़क पर खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे आईसर कैंटर में सवार सुनील एवं विनोद की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जांच अधिकारी राजू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया. सूचना देने के कई घंटे बाद मृतकों के परिजन नूंह पहुंचे.

सड़क हादसे में दो की मौत: उसके बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम सीएचसी नूंह से करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है. हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.