ETV Bharat / state

बिहार में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया. ट्रैक्टर पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गयी.

Road accident in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : October 10, 2025 at 9:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी. घटना जिले के मीनापुर में शुक्रवार की देर शाम की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि समस्तीपुर के सीयूरी स्थान से मेला देखकर 20 से 25 की संख्या में लोग पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे.

चार लोगों की मौत: लौटने के क्रम में मीनापुर के खेमाईपट्टी और दरही पट्टी के बीच पिकअप ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. इस घटना में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक के ग्रामीण ने बताया कि सभी मृतक पिकअप में बैठकर समस्तीपुर के सीयूरी मेला देखने गए थे.

सड़क पर भीड़ के कारण हादसा: पिकअप सवार व्यक्ति अशोक साही ने बताया कि पिकअप के सामने से ट्रैक्टर आ रहा था. सड़क पर गाड़ी की काफी भीड़ थी. इस कारण पिकअप और ट्रैक्टर में साइड से टक्कर हो गई. इस दौरान पिकअप का एक साइड का चदरा पूरी तरीके से उखड़ गया.

तीन बुर्जुग और बच्ची की मौत: इस घटना में तीन बुर्जुग और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई. तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हैं. विंदा साहनी, उन्हीं के भाई चंदेव साहनी, बंधु साहनी और 10 वर्षीय चुलबुल कुमारी की मौत हो गई. सभी एक ही परिवार और रिश्तेदार हैं.

"पिकअप में लगभग 20 से 25 लोगों महिला पुरुष बच्चे बैठे हुए थे. बाकी पिकअप पर सवार लोगों छोटी मोटी चोट लगी थी. इनका इलाज स्थानीय पीएचसी में होने बाद सभी घर लौट गए है." -अशोक साही, पिकअप सवार व्यक्ति

डायल 112 की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल: ASI जितेंद्र कुमार ने बताया कि डायल 112 की गाड़ी से सड़क पर गश्ति कर रहे थे. इस दौरान 112 की गाड़ी से 500 मीटर की दूरी पर घटना घटी थी. वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा थी. मौके पर पहुंचे तो देखे कि चार से पांच आदमी सड़क पर घायल गिरे पड़े थे.

"घायल को आनन-फानन में इलाज के अस्पताल भेजे. डायल 112 गाड़ी में अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. घटना में तीन बुर्जुग और छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल दो महिला और एक व्यक्ति है, जिसका इलाज चल रहा है." -जितेंद्र कुमार, ASI, डायल 112

ये भी पढ़ें: बिहार में सड़क हादसे में एक नेपाली नागरिक समेत दो की मौत, इंडो-नेपाल पथ चौक पर विरोध प्रदर्शन