ETV Bharat / state

रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया याद, पड़ोसी मुल्क को लेकर जताई चिंता - Rewa independence day celebration

भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहां भोपाल में ध्वजारोहण किया तो वहीं प्रभारी मंत्रियों ने अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल रीवा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए.

REWA INDEPENDENCE DAY CELEBRATION
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वजारोहण (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 15, 2024 at 1:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रीवा : एसएएफ ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने ध्वजारोहण करती हुए परेड की सलामी ली. राष्ट्रगान के आयोजन के बाद जिला पुलिस बल की टीम ने हर्ष फायरिंग की. वहीं रीवा के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया. प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर वीर जवान शहीदों के परिजनों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान सुंदर झाकियों का प्रदर्शन किया गया और फिर स्वतंत्रता दिवस के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी.

देखें वीडियो (Etv Bharat)

देश में नई ऊर्जा जागी है, उत्साह कम न हो

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल रीवा पहुंच गए थ. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में अयोजित "देश राग" कार्यक्रम में शिरकत की. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, '' जब देश शताब्दी वर्ष बना रहा होगा तब हमारी आने वाली पीढ़ी अगुआई कर रही होंगी. आजादी के अमृत महोत्सव ने देश को नई ऊर्जा और नए संकल्प दिए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में' जब "हर घर तिरंगा" का आवाहन हुआ था तब देश ने ही नहीं दुनिया ने भी देखा कि फिर से तरुणाई उठ खड़ी हुई है. हम सबका संकल्प है कि देश की आजादी के जब 100 वर्ष पूर्ण होंगे तबतक हमारी गति और हमारा उत्साह कम नहीं होना चाहिए.''

Rewa independence day celebration
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वजारोहण (Etv Bharat)

देश विरोधियों के साथ सुर मिलाना राहुल गांधी की फितरत : पटेल

प्रहलाद पटेल ने इसके साथ ही बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे हिंसक अत्याचार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, '' बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद विशेषकर हिंदू, बौद्ध, और नेपाल के लोगों पर जो हिंसक अत्याचार हुआ है उसपर भी जिस प्रकार से विपक्ष का रवैया है वह शर्मनाक है. और मुझे लगता है की भारत को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के साथ स्वर मिलाना राहुल गांधी की फितरत हो गई है.''

Read more -

स्वतंत्रता दिवस पर सतना जेल से छूटा 'मिठाईलाल', जेल में मेहनत कर बना लखपति, 14 साल बाद देखेगा आसमान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रीवा पहुंचे मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, '' देश के प्रति अपना बलिदान देने वाले तमाम शहीदों के अलावा भगवान से यही प्रार्थना करूंगा की शहादत की इच्छा शक्ति बढ़े, भारत माता को और अधिक यशस्वी बनाने के लिए तरुणाई आगे आए यही मेरी शुभकामना है.''