ETV Bharat / state

हिसार में युवती ने रिटायर्ड लेडी टीचर को चाकू से गोदा, हमले के बाद घर जाकर कपड़े बदलकर आई, किराए के मकान में है आरोपी का ठिकाना

हिसार में युवती ने महिला की गर्दन पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी. सीसीटीवी भी आया सामने

हिसार में युवती ने रिटायर्ड लेडी टीचर को चाकू से गोदा
हिसार में युवती ने वारदात को दिया अंजाम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 15, 2025 at 11:25 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार: हरियाणा के हिसार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने सेवानिवृत महिला टीचर पर चाकू से हमला किया. युवती पास के मकान में किराए पर रहने आई थी. करीब 10 दिन पहले ही उसने रिटायर्ड टीचर के घर के पास पीजी लिया था. महिला को चाकू मारकर युवती मौके से फरार हो गई. जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि युवती कुछ ही देर बाद दोबारा घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले से अनजान बनने की कोशिश की. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पहचान लिया.

महिला की गर्दन पर चाकू से हमला: यह मामला हिसार के जवाहर नगर के गली नंबर 5 का है. दिन दहाड़े एचएयू की रिटायर्ड महिला टीचर उर्मिला पर नकाबपोश युवती ने हमला किया. वारदात में गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया. महिला के गर्दन पर पांच टांके आए हैं. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. घटना के बाद युवती कपड़े बदलकर पहुंची. उसकी गर्दन पर भी खून के छींटे लगे हुए थे. हाथ की उंगलियों पर भी खून लगा था. पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया.

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी: घायल महिला उर्मिला ठकराल दोपहर को घर में अकेली सोई हुई थी. उसके पड़ोस में रहने वाली युवती मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आई थी. युवती के मुंह पर काला कपड़ा बंधा था और हाथ में बैग था. उसने रसोई से चाकू उठाया और सो रही शिक्षिका पर हमला बोल दिया. पड़ोस की जवाहर नगर की प्रत्यक्षदर्शी महिला कांता ने बताया कि "उर्मिला लहूलुहान अवस्था में घर से निकली और मदद के लिए गुहार लगाई. महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी अनूप भी मौके पर पहुंचे".

हिसार में युवती ने रिटायर्ड लेडी टीचर को चाकू से गोदा (Etv Bharat)

लड़की की गर्दन पर भी थे खून के छींटे: बताया जा रहा है हमला करने वाली युवती चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गई. उस समय उसने जींस पहनी थी और कुछ देर बार खून से सने हुए कपड़े बदलकर सूट पहनकर दूसरी गली से घुस कर वापस उर्मिला के मकान के बाहर आकर खड़ी हो जाती है. उसने भीड़ से पूछा "क्या हुआ आंटी को". इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने उसके हाव-भाव देखे और उस युवती के गले पर खून के छींटे भी थे. जिसकी वजह से महिला को उस पर संदेह हुआ. जिसके बाद भीड़ ने लड़की को काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया.

सीसीटीवी आया सामने: जब लोगों ने उस युवती को काबू किया तो कहने लगी मैंने कुछ नहीं किया आंटी को मैंने नहीं मारा. पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बरामद की. जिसमें युवती भागती हुई नजर आई. मकान मालिक राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा पंजाब के संगरूर में रहता है, वे वहां गे थे. उन्होंने युवती को किराए पर कमरा दिया था.

ये भी पढ़ें: यमुनानगर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मॉडल टाउन, बदमाशों की खाकी को खुली चुनौती, 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की दूसरी वारदात

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में शराब ठेके पर 4 राउंड फायर,फिर घर के बाहर भी ताबड़तोड़ गोलियों से दहशत, एक हफ्ते में तीसरी वारदात