ETV Bharat / state

रतलाम के लाल का बॉलीवुड में डेब्यू, हाउसफुल 5 में धूम मचा रही आवाज

रतलाम के मशहूर रैपर सेंटी शर्मा ने किया कमाल, फिल्म हाउसफुल 5 के एक एंथम ट्रैक में गूंज रही है आवाज.

SENTY SHARMA RAP SONG
रतलाम के मशहूर रैपर सेंटी शर्मा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 10, 2025 at 4:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम की पहचान सेव, सोना और साड़ी से होती है, लेकिन, अब इसकी पहचान फिल्मी जगत के कलाकारों की वजह से भी हो रही है. यहां के कलाकार बड़ी संख्या में बॉलीवुड में दस्तक दे रहे हैं. रतलाम के उभरते रैपर सेंटी शर्मा ने फिल्म हाउसफुल 5 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उन्होंने इस फिल्म के एक एंथम ट्रैक में अपनी आवाज दी है. इसको मशहूर फिल्म स्कोर कंपोजर जूलियस ने कंपोज किया है. इस कॉमेडी फिल्म को खासा पसंद भी किया जा रहा है.

10 साल पहले शुरु किया था सफर

रैपर सेंटी शर्मा ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में कहा, "मैंने साल 2014 में ही म्यूजिक और रैप की दुनिया में जाने की कोशिश शुरू कर दी थी. बीते 10 सालों में हमने कई रैप सॉग और एल्बम तैयार किया. जिसे यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया. जिसकी वजह से मुझे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की नजर में आने का मौका मिला. जिसके चलते फिल्म हाउसफुल 5 में काम करने का मौका मिला."

रैपर सेंटी शर्मा ने की ईटीवी भारत से बातचीत (ETV Bharat)

रतलाम से निकल रहे गली बॉय

रैपर की एक अलग ही दुनिया होती है, जिसमें युवाओं के बीच खूब मशहूर होते हैं. सेंटी शर्मा ने 2014 में सफर शुरू किया था. उन्होंने पहला रैप सॉन्ग सूनी-सूनी सड़कों पर रिलीज किया था, जिसमें लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इसके बाद शर्मा ने एक के बाद एक कई सॉग्स निकाले. जिसमें उड़ान, एक दिन और चोको मोको जैसे फेमस सॉन्ग शामिल है. इसे यूट्यूब पर युवाओं द्वारा खूब पसंद किया गया.

सेंटी शर्मा अब मुंबई में मशहूर रैपर स्टार के साथ काम कर रहे हैं. इसके अलावा कुछ अन्य फिल्मों में भी उन्हें प्ले बैक सिंगिंग करने का मौका मिल रहा है. सेंटी शर्मा अपने पहले प्रोजेक्ट का श्रेय रतलाम शहर के युवाओं को दिया है.