रतलाम में IPL नहीं MCX पर सट्टा लगा रहे सटोरिये, ऑनलाइन सट्टा करते धरा गया बुकी
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल में ऑनलाइन बेटिंग ऐप और बुकी के माध्यम से सट्टा खेलने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : May 8, 2025 at 6:55 PM IST
रतलाम: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपने पूरे शबाब पर है. देशभर में क्रिकेट के सट्टेबाज जमकर सट्टा लगा रहे हैं. जहां ऑनलाइन बेटिंग ऐप से लेकर बुकी के माध्यम से भी आईपीएल में लाखों करोड़ों का सट्टा लगाया जा रहा है. ऐसे ही एक सट्टेबाज को रतलाम के माणक चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी एमसीएक्स पर सट्टे की बुकिंग कर रहा था.
एमपी से राजस्थान तक जुड़ा है तार
आरोपी के कब्जे से कंप्यूटर, टैबलेट और मोबाइल सहित करोड़ों रुपए के लेनदेन का ब्योरा बरामद हुआ है. साथ ही पुलिस को एमसीएक्स और अंक के सट्टे पर दांव लगाने वालों की एक सूची भी हाथ लगी है. माणक चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर द्वारा मिली जानकारी पर कार्रवाई की गई है.
- मंडला में फिल्म पुष्पा की तर्ज पर जंगल से तस्करी, पूर्व विधायक ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
- मंडला के जीशान कुरैशी ने कॉमर्स में मारी बाजी, ये रही टॉप छात्रों की लिस्ट
जिला एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, "पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ब्राह्मणों की गली में एक आरोपी अपने घर से अवैध रूप से MCX (ऑनलाइन कमोडिटी डेरिवेटिव) का व्यापार कर सट्टेबाजी कर रहा है. मामले में पुलिस द्वारा फौरन कार्रवाई करते हुए दबिश डाली तो मौके पर रवि नामक व्यक्ति मिला. रवि कंप्यूटर पर LEO एप की वेब लिंक चलाकर मोबाइल से MCX का व्यापार डायरी में लिख रहा था. उसकी डायरी में करोड़ों रुपए के एमसीएक्स सट्टे का हिसाब मिला है. डायरी में दर्ज कई अन्य सट्टेबाजों के नाम भी पुलिस को मिले हैं. जोकि एमपी और राजस्थान निवासी हैं."

