ETV Bharat / state

अग्निवीर का इस गांव में ऐसा स्वागत, देखते रह गए लोग, नेताओं के जुलूस पर पड़ा भारी

6 महीने की ट्रेनिंग लेने के बाद गांव पहुंचने पर एक अग्निवीर युवक का लोगों ने शानदार स्वागत किया और उसका दिन ऐतिहासिक बना दिया.

RATLAM AGNIVEER NEWS
अग्निवीर जवान को ओपन जीप में घुमाया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 9, 2024 at 6:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रतलाम: रतलाम के पीपलखूंटा गांव में अग्निवीर बनकर लौटे युवक का गांव के लोगों ने ऐसा भव्य स्वागत किया कि किसी नेताजी की रैली और जुलूस भी फीका पड़ जाए . डीजे, ढोल और बाजे के साथ अग्निवीर हिमांशु कुमावत को ओपन जीप में फूलों की वर्षा के बीच उनके घर तक लाया गया है.

गांव के लोगों ने दिया सरप्राइज

हिमांशु का चयन कुछ महीना पहले भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के अंतर्गत हुआ है. ट्रेनिंग पूरी कर घर लौट रहे हिमांशु को गांव के लोगों ने ऐसा सरप्राइज दिया कि यह दिन उसके लिए ऐतिहासिक बन गया. गांव की सड़क और गलियों में जुलूस निकालकर और आतिशबाजी कर हिमांशु का स्वागत गांव में किया गया है.

गांव में अग्निवीर का सम्मान (ETV Bharat)

दरअसल भारतीय सेना में गांव के युवक का चयन होने पर लोगों ने गांव के सपूत का स्वागत किया है. सामान्य कृषक परिवार के हिमांशु कुमावत का पहले ही प्रयास में भारतीय सेना में चयन हुआ. इसके बाद वह 6 महीने की ट्रेनिंग लेकर गांव लौटे तो लोगों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया है. ओपन जीप में डीजे, ढोल और बजे के साथ जुलूस निकालकर और फूल बरसाकर गांव के लोगों ने हिमांशु का सम्मान किया है.

अग्निवीर का किसी हीरो की तरह स्वागत

सेना में ही सेवा दे रहे अजय प्रजापति ने बताया कि "उनके गांव में कई युवा अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं. गांव का गौरव बढ़ाने वाले हिमांशु का जोरदार स्वागत करने का उद्देश्य यह की अन्य युवा भी इससे प्रेरणा लेंगे और भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करेंगे." बहरहाल गांव के लोगों ने अग्निवीर का किसी हीरो की तरह स्वागत और सम्मान किया है. खास बात यह भी रही की गांव के लोगों ने अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा कर यह कार्यक्रम किया है.