ETV Bharat / state

यूपीएससी आईएफएस में टॉप करने वाली कौन हैं कनिका अनभ?, जिन्होंने रोशन किया झारखंड का नाम

भारतीय वन सेवा परीक्षा में रांची की कनिका अनभ ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल करके इतिहास रच दिया है.

topper kanika anab
यूपीएससी आईएफएस की टॉपर (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 20, 2025 at 1:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जेवीएम श्यामली (JVM) की पूर्व छात्रा कनिका अनभ ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया है. कनिका अनभ की इस सफलता पर न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.

कनिका अनभ की उपलब्धि पर जेवीएम विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 'यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है. कनिका हमेशा एक प्रेरणादायी छात्रा रही हैं. उनकी मेहनत, लगन और धैर्य ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है. हम आशा करते हैं कि वह अपनी सेवा काल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी.'

कनिका अनभ का संक्षिप्त परिचय
कनिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा, जेवीएम स्कूल से प्राप्त की है वह शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं. विज्ञान विषय में गहरी रुचि रखने वाली कनिका अनभ ने पर्यावरण और वन संरक्षण के क्षेत्र में काम करने की दिशा में हमेशा प्रतिबद्धता दिखाई है. स्नातक के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में यह शानदार सफलता हासिल की.

इस वर्ष कुल 143 उम्मीदवारों को UPSC ने चयनित घोषित किया है.

  1. सामान्य वर्ग: 40 (02 PwBD-2, 02 PwBD-3 सहित)
  2. EWS: 19
  3. OBC: 50
  4. SC: 23
  5. ST: 11

इसके साथ ही 7 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं और 51 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है. केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. विस्तृत जानकारी और अंक तालिका UPSC की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर अगले 15 दिनों के भीतर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें: यूपीएससी परीक्षा पास कर घर लौटी छाया कुमारी, गढ़वा के लोगों ने बेटी का किया भव्य स्वागत

खूंटी की 15 आदिवासी बेटियों ने पास की जेईई मेन्स, 10 छात्राओं ने जेईई एडवांस के लिए बनाई जगह

बोंडा जनजाति की लड़की ने OPSC परीक्षा पास की, जानें कौन हैं बिनी मुदुली