ETV Bharat / state

मौत से जिंदगी की 'जंग' जीता ऋषभ पंत का 'जीवनरक्षक', रजत को अस्पताल से मिली छुट्टी

क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत झबरेड़ा के अस्पताल में भर्ती थे, प्रेमिका के साथ रजत ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था.

RAJAT RISHAB PANT LIFE SAVER
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत (SOURCE: RISHABH PANT X OFFICIAL PROFILE)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 15, 2025 at 2:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुड़की: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत कुमार की हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है. रजत कुमार की स्थिति में सुधार के बाद आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गय है. रजत ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई. जबकि रजत का रुड़की के झबरेड़ा में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे रजत इस जंग में विजेता साबित हुए और उनकी जान बच गई.

रजत का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने ईटीवी भारत को दी जानकारी दी है कि रजत अब एक दम ठीक है उनकी हालत में हुए सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बता दें रजत और उनकी प्रेमिका ने शादी न होने के कारण आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसमें उनकी प्रेमिका की जान चली गई है. प्रेमिका को हायर सेंटर के लिए भी रेफर किया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई.

ऋषभ पंत की बचाई थी जान: बताते चलें कि 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से रुड़की अपने घर वापस आ रहे थे, जैसे ही वह रुड़की से पहले मंगलौर के पास पहुंचे तो ऋषभ पंत की मर्सीडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस दुर्घटना के दौरान वहां से गुजर रहे दो युवक रजत कुमार और निशु ने तत्काल ही ऋषभ को घायल अवस्था में कार से बाहर निकाल कर पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया. जिसकी वजह से ऋषभ को समय से इलाज मिल पाया और उनकी जान बच गई.