जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक बार फिर 2025-26 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. खास बात ये है कि इस संशोधित परीक्षा कैलेंडर में रिजल्ट की संभावित डेट भी बताई गई है. इनमें से बड़ी भर्ती परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर होंगी, जबकि कई भर्ती परीक्षाओं के लिए सीबीटी, टीबीटी मोड का ऑप्शन रखा गया है.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने बताया कि सरकार की ओर से जारी की गई नई भर्तियों के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है. इसमें भर्ती परीक्षा की तारीख के साथ ही लिखित परीक्षा, एग्जाम मोड और रिजल्ट की प्रस्तावित डेट भी जारी की गई है, ताकि अभ्यर्थी उस हिसाब से अपनी तैयारी कर सकें. वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी परीक्षा में आवेदकों की संख्या कम रहती है तो एग्जाम मोड ऑफलाइन से ऑनलाइन, सीबीटी किया जा सकता है.
पढ़ें: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: 15 दिन में हो रही 21 भर्ती परीक्षाएं, 2.65 लाख अभ्यर्थी आजमा रहे भाग्य
बोर्ड की ओर से जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर
- शीघ्र लिपिक/ निजी सहायक ग्रेड-II सीधी भर्ती टाइपिंग टेस्ट, एग्जाम डेट- 29 जून 2025
- पटवारी सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 17 अगस्त 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- दिसम्बर 2025.
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक संविदा भर्ती, एग्जाम डेट- 5 जुलाई 2026 प्रस्तावित रिजल्ट नवम्बर
- डाटा एंट्री ऑपरेटर कॉन्ट्रैक्चुअल, एग्जाम डेट- 10जून 2025 , प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- फार्मा असिस्टेंट कॉन्ट्रैक्चुअल, एग्जाम डेट- 12 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- फीमेल हेल्थ वर्कर कॉन्ट्रैक्चुअल, एग्जाम डेट- 12 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कॉन्ट्रैक्चुअल, एग्जाम डेट- 8 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- नर्स कॉन्ट्रैक्चुअल, एग्जाम डेट- 13 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- पब्लिक हेल्थ केयर नर्स कॉन्ट्रैक्चुअल, एग्जाम डेट- 9 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- नर्सिंग ट्रेनर. एग्जाम डेट- 9 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- मेडिकल लैब टेक्नीशियन, एग्जाम डेट- 11 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- आयुर्वेद कंपाउंडर, एग्जाम डेट- 11 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर कॉन्ट्रैक्चुअल, एग्जाम डेट- 10 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- पशुधन सहायक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 13 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 नवंबर 2025.
- लेखा सहायक संविदा भर्ती, एग्जाम डेट- 16 जून 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 16 नवंबर 2025.
- ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती, 31 अगस्त 2025.
- पुस्तकालय ग्रेड-III संयुक्त सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 27 जुलाई 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 27 दिसंबर 2025.
- प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 22 नवम्बर 2025.
- चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 19 सितंबर 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 21 जनवरी 2026.
- प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती, एग्जाम डेट- 2 नवंबर 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 4 अप्रैल 2026.
- परिचालक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 3 नवंबर 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 23 फरवरी 2026.
- वाहन चालक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 23 नवंबर 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 23 जून 2026.
- पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 26 दिसंबर 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 25 मार्च 2026.
- जमादार ग्रेड-II सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 27 दिसंबर 2025, प्रस्तावित रिजल्ट- 25 जून 2026.
- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 17 जनवरी 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 10 जुलाई 2026.
- समान पात्रता परीक्षा, एग्जाम डेट- 20 फरवरी 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 5 जून 2026.
- कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 8 मार्च 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 8 जून 2026.
- समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल, एग्जाम डेट- 8 मई 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 22 सितंबर 2026.
- कर सहायक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 28 जून 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 28 जनवरी 2027.
- लिपिक ग्रेड सेकंड कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 5 जुलाई से 6 जुलाई 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 6 फरवरी 2027.
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 22 अगस्त 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 22 जनवरी 2027.
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 22 अगस्त 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 22 जनवरी 2027.
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 23 अगस्त 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 23 जनवरी 2027.
- शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती, एग्जाम डेट- 13 सितंबर 2026, प्रस्तावित रिजल्ट- 13 फरवरी 2027.