ETV Bharat / state

कभी लोग पागल कहते थे..आज 15 लाख में बना डाली दुनिया की सबसे महंगी कार

दरभंगा के राजा ने दुनिया की सबसे महंगी कार देसी जुगाड़ से बना डाली. अब राजा सड़कों पर रोल्स रॉयस एचपी लेकर घूमते हैं.

Raja Kumar Desi Rolls Royce
राजा कुमार के देसी जुगाड़ से बनी रोल्स रॉयस (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 22, 2025 at 2:53 PM IST

|

Updated : June 22, 2025 at 3:03 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

'OMG! रोल्स रॉयस..' सामने जब ये गाड़ी गुजरती है तो लोगों के मुंह से यही आवाज निकलती है. मन में एक ही ख्याल आता है कि काश मेरे पास ये गाड़ी होती, लेकिन महंगी इतनी की हर कोई नहीं खरीद सकता, लेकिन इसकी सवारी जरूर कर सकते हैं. इसके लिए आपको दरभंगा आना पड़ेगा.

दरभंगा की गलियों में रोल्स रॉयस: दरअसल, दरभंगा की सड़कों पर दुनियां की सबसे महंगी गाड़ी रोल्स रॉयस दौड़ रही है. दरभंगा के राजा के पास ये गाड़ी है. शहर के लक्ष्मीनगर निवासी राजा कुमार बताते हैं कि जब उनकी गाड़ी सड़कों पर दौड़ती है तो लोगों की निगाहें नहीं हटती. सभी की नजर इस गाड़ी पर रहती है.

राजा कुमार के देसी जुगाड़ से बनी रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

दूल्हे की पसंदीदा कार: दरभंगा में जब भी शादी-विवाह होता है तो दूल्हों की सबसे पसंदीदा गाड़ी राजा की रोल्स रॉयस होती है. इसी पर बैठकर अपनी दुल्हन को लाने के लिए जाते हैं. शादी विवाह के मौके पर लोग इसकी खूब बुकिंग करते हैं.

देसी जुगाड़ का जलवा: राजा बताते हैं कि रोल्स रॉयस एचपी मॉडल जैसी दिखने वाली गाड़ी ओरिजिनल नहीं है. इसे जुगाड़ टेक्नोलोजी के माध्यम से बनाया गया है. राजा यूट्यूब के माध्यम से एक पुरानी जिप्सी को रोल्स रॉयस में बदल दिया.

Raja Kumar Desi Rolls Royce
राजा कुमार के देसी जुगाड़ से बनी रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

"एक पुरानी जिप्सी खरीदकर उसी को मॉडिफाइड किया गया है. 2 से ढ़ाई महीने इसको तैयार करने में समय लगा है. कुछ अपने तो कुछ यूट्यूब के माध्यम से मॉडिफिकेशन का काम हुआ है. इसकी लागत करीब 15 लाख रुपये आयी है." -राजा कुमार, निर्माता

कहां से मिली प्रेरणा?: राजा बताते हैं कि पहले के जमाने में दरभंगा महाराज के पास रोल्स रॉयस होती थी. ऑरिजिनल गाड़ी काफी महंगी होती है जो सब कोई नहीं खरीद सकता है. इसलिए नॉर्मल कार को मोडिफाइड कर रोल्स रॉयस बनाया गया है.

'लोग कहते थे पागल': राजा बताते हैं कि जब उन्होंने जिप्सी का मॉडिफिकेशन शुरू किया तो लोग उन्हें पागल समझते थे. कहते थे कि 'राजा पागला हो गया है.. कुछ से कुछ कर रहा है..यह कभी सक्सेस नहीं होगा' लेकिन, जब इसे सही ठंग से मॉडिफाइड कर दिया गया तो लोग इसकी तारीफ करते हैं.

Raja Kumar Desi Rolls Royce
राजा कुमार के देसी जुगाड़ से बनी रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

महाराजा वाली फिलिंग: एक गाड़ी की सफलता के बाद राजा दो गाड़ी और तैयार करने वाले हैं. वे बताते हैं कि शादी विवाह के समय इसकी बुकिंग खूब होती है. दूल्हा इसकी सवारी करना ज्यादा पसंद करते हैं. एक तरह से यादगार पल बन जाता है. सवारी करने पर महाराजा वाली फिलिंग आती है.

रोल्स रॉयस की शुरुआत: रोल्स रॉयस होल्डिंग्स एयरपोस्पेस कंपनी है. इंग्लैंड के चार्ल्स स्टीफन रोल्स और हेनरी रॉयस दोनों दोस्त थे. दोनों मिलकर 1904 में इसकी शुरुआत की थी. पहले यह कंपनी प्रथम विश्व युद्ध के दौरान विमान के इंजनों का निर्माण किया. युद्ध के बाद ब्रिटिश कंपनी ने कार निर्माण पर ध्यान दिया. 1920 से 30 के दशक तक रोल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट और फैंटम जैसे प्रतिष्ठि मॉडल लांच किए गए.

Rolls Royce
रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

रोल्स रॉयस की पहली कार: कंपनी ने पहली कार रोल्स रॉयस एचपी 40/50 का बनायी थी. 1930 में फैंटम और सिल्वर क्लाउड जैसे मॉडल लॉन्च हुई. हालांकि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फिर से कार निर्माण बंद कर विमान के इंजनों का निर्माण शुरू हुआ. इसके बाद कंपनी ने फिर से कार का निर्माण शुरू किया. इसके बाद कई मॉडल पेश किए गए.

राजा ने भी बनाया एचपी मॉडल: दरभंगा के राजा ने जिप्सी को मॉडिफाइड कर जिस मॉडल को बनाया है. वह रोल्स रॉयस एचपी है, जो कंपनी की सबसे पहली कार थी. इसे एक विंटेज कार के रूप में भी जाना जाता है.

Raja Kumar Desi Rolls Royce
राजा कुमार के देसी जुगाड़ से बनी रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

हालांकि 1998 में रोल्स रॉयस ब्रैंड का अधिग्रहण हो गया था लेकिन 21वीं सदी में यह कंपनी फिर से जिंदा हो गयी. इसके बाद साल 2009 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर विचार किया और 2010 में घोसट मॉडल लांच किया. 2012 में कंपनी ने पहली बार एसयूवी कार बनानी शुरू की. 2018 के आते आते फैंटम VIII मॉडल भी आ गया.

भारत में रोल्स रॉयस: साल 2010 में ही मुंबई में पहली बार कंपनी ने अधिकारिक डिलरशिप खोला. वर्तमान में इस कंपनी का शोरूम दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में स्थित हैं.

Rolls Royce
रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी और उनके परिवार के पास रोल्स रॉयस कारें हैं. इसके अलावे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन भी रोल्स रॉयस के मालिक हैं. सिंगर बादशाह के पास भी रोल्स रॉयस है. बॉलीवुड में सबसे महंगी शाहरूख खान के पास 'फैंटम' है, जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ रुपये है.

सबसे महंगी कार: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनियां की सबसे महंगी रोल्स रॉयस बोट टेल है. जिसकी कीमत 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास है. भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 239 करोड़ के आसपास होगी.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : June 22, 2025 at 3:03 PM IST