दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस के बीच ठनी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे. कार्यक्रम स्थल को लेकर नेताओं और जिला प्रशासन के बीच बहस हो रही.

Published : May 15, 2025 at 11:19 AM IST
|Updated : May 15, 2025 at 1:03 PM IST
दरभंगा: राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम स्थल को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस के बीच ठनी है. दरभंगा जिला कांग्रेस अंबेडकर कल्याण छात्रवास में कार्यक्रम करने पर अड़ी है, जबकि जिला प्रशासन ने अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी है. बता दें कि राहुल गांधी दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं.
कार्यक्रम स्थल को लेकर कांग्रेस अड़ी: हालांकि अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने दरभंगा टाउन हॉल कार्यक्रम के लिए बुक कराया था, जिसकी अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है. अब फिर कांग्रेस के नेता पलटी मारते हुए कह रहे हैं कि छात्र संवाद कार्यक्रम अंबेडकर कल्याण छात्रावास में ही होगा.
डीएम बोले तय जगह पर करें कार्यक्रम: दरभंगा के जिलाधिकारी ने आज सुबह प्रेसवार्ता कर कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित करें. वहीं, अगर कार्यक्रम तय जगह के अलावा कहीं और आयोजित किया जाता है, तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
दलित छात्रों के साथ संवाद करेंगे राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. इसी बीच वो दरभंगा में दलित छात्रों के साथ संवाद करेंगे और कांग्रेस द्वारा शुरू की गई शिक्षा न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे.

बिहार के लिए 2025 चुनावी साल: ये साल बिहार के लिए चुनावी साल है. सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए अभी से तैयारी में जुट गई हैं. इसी बीच राहुल गांधी अपने बिहार दौरे पर दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश करेंगे.

60 जगह होंगे कार्यक्रम: शिक्षा न्याय यात्रा कार्यक्रम पूरे बिहार में 60 जगह पर आयोजित होगा. दरभंगा में राहुल गांधी दलित छात्रों से संवाद करेंगे, तो बिहार के सभी जिलों की प्रमुख जगहों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
ये भी पढ़ें-

