ETV Bharat / state

पटना वीमेंस कॉलेज के पास फायरिंग, PU छात्र संघ चुनाव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

पटना में छात्र संघ का चुनाव हो और हंगामा ना हो भला ऐसा कैसे हो सकता है. एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला.

Firing At Patna Womens College
पटना वूमेंस कॉलेज के पास फायरिंग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 25, 2025 at 7:18 PM IST

|

Updated : March 26, 2025 at 7:29 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान मंगलवार को दो गुटों के बीच इतना तनाव बढ़ गया कि नौबत हिंसक झड़प तक पहुंच गई. विवाद के बीच एक गुट की ओर से हवाई फायरिंग की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पटना वीमेंस कॉलेज के पास फायरिंग : यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना वीमेंस कॉलेज के पास हुई. जहां छात्र संघ चुनाव को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच अचानक स्थिति बेकाबू हो गई. इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, सभी छात्र संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Firing At Patna Womens College
कॉलेज के बाहर बिखरा परचा (Etv Bharat)

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी भागे : सूत्रों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान, एक गुट के सदस्य ने पिस्टल निकालकर एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई, और छात्र इधर-उधर भागने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर भी डरकर घटनास्थल से दूर हो गए.

फायरिंग करने वाले गुट की पहचान करने में जुटी पुलिस : घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें एक राउंड हवाई फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग करने वाले गुट की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

''पुलिस ने कॉलेज परिसर और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि इस घटना के बाद दोनों गुट वहां से भाग खड़े हुए, स्थिति अभी सामान्य है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.''- राजन कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी

पहले भी हो चुकी है फायरिंग : वैसे बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बीच फायरिंग की घटना हुई है. कॉलेज में फायरिंग और बम बाजी की घटनाओं को देखते हुए ही कई दिनों से छात्र चुनाव लंबित था.

ये भी पढ़ें :-

....तो इसलिए लालू सुशील मोदी को कहते हैं अपना सेक्रेटरी, जानिए PU छात्र संघ चुनाव की रोचक कहानी

PU student union election: जानिए किन मुद्दों को लेकर वोटरों काे रीझा रहे हैं छात्र संगठन

Last Updated : March 26, 2025 at 7:29 AM IST