ETV Bharat / state

हल्द्वानी: महिला योग टीचर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, ऐसे दिया गया हत्या को अंजाम

योगा टीचर की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जिसके बाद लोग आरोपियों पर सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं

YOGA TRAINER DEATH CASE
योगा टीचर की मौत के बाद लोगों में आक्रोश (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 12, 2025 at 8:42 AM IST

|

Updated : August 12, 2025 at 8:53 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र स्थित जेकेपुरम कॉलोनी में किराये पर रहने वाली महिला योग प्रशिक्षक ज्योति मेर की हत्या के मामले में लोगों में खासा आक्रोश है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और सिर पर चोट लगना मौत का कारण बताया गया है. यही नहीं, महिला के सीने पर भी चोट के निशान पाए गए हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने गला घोंटकर हत्या की होगी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

दरअसल, महिला योग प्रशिक्षक ज्योति मेर की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और सिर पर चोट लगना मौत का कारण बताया गया है. घर के पास लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध भी महिला के कमरे से मास्क लगाकर जाते दिखाई दिया है. पुलिस और एसओजी की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं. मृतक के परिवार ने एक स्थानीय योग सेंटर के मालिक दो भाइयों पर आरोप लगाए हैं. दोनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनको पुलिस तलाश कर रही है.

YOGA TRAINER DEATH CASE
महिला संगठनों ने खोला मोर्चा. (ETV Bharat)

गौर हो कि मुखानी थाना क्षेत्र में बीती 30 जुलाई को महिला योगा टीचर ज्योति मेर की हत्या मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. महिला टीचर के हत्यारोपियों के गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संगठन प्रदर्शन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. बीते दिन महिला संगठनों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर एसडीएम कोर्ट पहुंचे और योगा टीचर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की.

YOGA TRAINER DEATH CASE
महिला योग प्रशिक्षक की हत्या को लेकर बढ़ा आक्रोश. (ETV Bharat)

महिलाओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है. महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. गौलापार में 10 वर्षीय बच्चे की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है. बच्चे के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन जब तक आरोपी को सख्त सजा नहीं मिलती है, मृतक के आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. ऐसे में पुलिस को ठोस पैरवी करनी चाहिए. महिला संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ज्योति की हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो महिला संगठन और बड़ा आंदोलन करेगा.

YOGA TRAINER DEATH CASE
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर लोग. (ETV Bharat)

मृतक योग टीचर की मां ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई को उसके घर में उसके बेटी की हत्या कर दी गई. इसके बाद से आरोपी योगा सेंटर के मालिक (दो भाई) को पुलिस अभी तक उनको ढूंढ नहीं पाई है. मृतक के मां ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं घटना के बाद लोगों में खासा गुस्सा है, लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पढ़ें- हल्द्वानी योगा ट्रेनर मौत मामला, सेंटर संचालक पर लगे गंभीर आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Last Updated : August 12, 2025 at 8:53 AM IST