ETV Bharat / state

झारखंड पुलिस एसोसिएशन महाधिवेशन में उठे पुलिस कल्याण के मुद्दे, 28 को होगा चुनाव

डीजीपी अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महाधिवेशन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों से कई वादे किए.

Jharkhand Police Association
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सातवें महाधिवेशन की शुरुआत करते डीजीपी अनुराग गुप्ता. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2025 at 3:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड पुलिस एसोसिएशन का सातवां महाधिवेशन राजधानी रांची में गुरुवार को संपन्न हुआ. अब 28 फरवरी को झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव होगा. जिसमें अध्यक्ष से लेकर महामंत्री और विभिन्न पदों को लेकर चुनाव होगा.

डीजीपी ने लिया महाधिवेशन में भाग

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सातवें महाधिवेशन में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भाग लिया. महाधिवेशन में डीजीपी ने पुलिस अफसरों को यह भरोसा दिलाया और वादा किया कि झारखंड पुलिस में जो भी प्रमोशन के काम बाकी हैं उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. इसके साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी.

जानकारी देते झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता. (वीडियो-ईटीवी भारत)

डीजीपी ने सातवें महाधिवेशन में अपने जूनियर अफसरों से यह वादा भी किया कि उन्हें हर जिले में पोस्टिंग के दौरान बेहतर जीवन जीने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए एक बेहतर माहौल और संरचना तैयार किया जा रहा है. डीजीपी ने यह भी कहा कि अब नक्सल प्रभावित जिला और नक्सल मुक्त जिले की बात पुरानी हो गई है. डीजीपी के अनुसार अब झारखंड का एक मात्र जिला पश्चिमी सिंहभूम ही नक्सल प्रभावित है. इसलिए जिन्हें जहां पोस्टिंग मिले, वहीं ईमानदारी से नौकरी करनी है.

पुलिस एसोसिएशन अहम कड़ी

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राज्य में सैकड़ों की संख्या में पुलिस अफसर और कर्मी मौजूद हैं. जिनकी समस्याओं को एक-एक कर के सुनना बड़ा ही कठिन काम है. ऐसे में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और मेंस एसोसिएशन दो ऐसे संगठन हैं जिनके जरिए हम पुलिस अफसरों और कर्मियों की समस्याओं से अवगत होते हैं और फिर उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं. डीजीपी ने नए चुनाव के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि जो लोग भी चुनकर आएं अपने साथियों के हित के लिए आगे काम करें.

डीजीपी के समक्ष रखी गई बातें

महाअधिवेशन के दौरान वर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सहित तमाम संगठन के पुलिस पदाधिकारियों ने डीजीपी के सामने अपनी कई मांगें रखी और पुलिस कल्याण के लिए उनके सहयोग की आकांक्षा जताई. महाअधिवेशन के दौरान राजभर से आए पुलिस कर्मियों के साथ-साथ इस बार बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह भी महाअधिवेशन के दौरान पटना से रांची पहुंचे थे.

28 को होगा चुनाव

महाधिवेशन के बाद 28 फरवरी को झारखंड पुलिस संगठन का चुनाव होगा. 28 फरवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और संगठन सचिव के लिए पुलिस कर्मी मतदान करेंगे. इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार सिंह और राहुल कुमार मुर्मू के बीच जबरदस्त टक्कर है. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आफताब आलम, रमाकांत उपाध्याय, रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं महामंत्री पद के लिए अरविंद प्रसाद यादव और संजीव कुमार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संयुक्त सचिव के पद के लिए श्रीकांत शर्मा, मनोज पासवान, राकेश कुमार पांडे और संतोष कुमार महतो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संगठन सचिव के लिए निर्मल कुमार यादव और मंटू कुमार साहू चुनाव मैदान में रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

पुलिस वर्दी के साथ रंगबिरंगे कपड़े पहनने पर लगा बैन, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई - JHARKHAND POLICE UNIFORM

68वीं इंडियन पुलिस ड्यूटी मिट: तेलंगाना पुलिस को मिला ओवरऑल चैंपियन का खिताब - 68TH INDIAN POLICE DUTY MEET

झारखंड पुलिस सेवा के 38 डीएसपी को मिला प्रमोशन, अधिसूचना जारी - DSP PROMOTION