ETV Bharat / state

तेल चोरों का कहर, गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर किया हमला

देवघर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है.

Police team attacked while trying to arrest oil thieves in Deoghar
पुलिस की क्षतिग्रस्त जीप (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : October 10, 2025 at 8:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघरः इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पाइपलाइन से कच्चा तेल निकालने वाले चोरों के ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई है. देवघर पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है. जब पुलिस इन चोरों को पकड़ने गई और चोरों के गिरोह ने पुलिस पर पत्थरबाजी के साथ-साथ उनपर जानलेवा हमला कर दिया.

देवघर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया जिन चोरों को पुलिस ने पकड़ा है वह कई मामलों के आरोपी हैं. उन लोगों के खिलाफ कई थानों में भी मामला दर्ज हैं.

इस घटना को लेकर सारवां थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि कुंडा और सारवां थाना की संयुक्त पुलिस की टीम जब रेड करने गई तो दुर्गापुर गांव में आरोपी के सहयोगियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. जिसमें पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोट भी आई है.

पूरी घटना को लेकर सारवां थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि टीम में एसआई मकबूल, एएसआई बिंजा सहयोग करने के लिए भी साथ में गए हुए थे लेकिन आरोपियों के सहयोगियों के द्वारा हमला कर दिया गया. इस दौरान पुलिस की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया.

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी में कौशल हाजरा, सुभाष हाजरा, पिंटू हाजरा और मिथुन हाजरा का नाम बताया गया है. पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है. यह भी बताया जा रहा है कि इन चोरों ने अब तक हजारों लीटर तेलों का गबन किया है और कई क्षेत्रों में राजस्व का नुकसान कराया है.