ETV Bharat / state

अनिल टाइगर मर्डर केस का खुलासा, फरार शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने अनिल टाइगर की हत्या का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को शिकंजे में लिया है.

Police solved Anil Tiger murder case in Ranchi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 10, 2025 at 1:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या जमीन विवाद की वजह से अंजाम दी गई थी. इस मामले में रांची पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए फरार चल रहे शूटर अमन सहित कुल चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले एक अपराधी को हत्या वाले दिन ही पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था. अनिल टाइगर के हत्या की साजिश देवव्रत नाथ शाहदेव नाम के एक बिल्डर के द्वारा रची गई थी.

जमीन विवाद में हत्या

भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कांके इलाके में स्थित एक जमीन को लेकर अंजाम दिया गया था.डीआईजी सह एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा ने गुरुवार की शाम अनिल हत्याकांड का खुलाशा करते हुए बताया की कांके स्थित 10 एकड़ की जमीन को लेकर अनिल टाइगर की हत्या करवाई गई थी.10 एकड़ विवादित जमीन को लेकर बिल्डर सह जमीन कारोबारी

देवव्रत नाथ शाहदेव के साथ अनिल टाइगर की अदावत चल रही थी. जमीन पर कब्जे को लेकर जब देवव्रत हर तरह से विफल हो गया तब उसने अपराधियों को सुपारी देकर अनिल टाइगर की हत्या करवा दी. अनिल हत्याकांड में अब तक कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे रोहित वर्मा, अमन सिंह, जीशान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय रजक शामिल हैं.

सुपारी देकर हत्या

डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा बनाई गयी एसआईटी ने भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही घटना को अंजाम देकर फरार होने के समय एक शूटर रोहित वर्मा को पुलिस ने एनकाउंटर कर धर दबोचा था. जबकि दूसरा शूटर अमन फरार होने में कामयाब हो गया था.

टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. अब तक अनिल टाइगर हत्याकांड में दो शूटरों सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है. जिसमें अनिल की हत्या के पूर्व रेकी करने वाले भी शामिल है. पुलिस के पूछताछ में अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है. उसके अनुसार सभी अपराधियों को एक जमीन कारोबारी के द्वारा अनिल टाइगर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी. अपराधियों के द्वारा यह तय किया गया था कि अगर गोली मारने के बाद कोई भी पकड़ा जाता है तो वे लोग लोहरदगा वाले हत्याकांड से जोड़कर बयान देंगे.

सन्नी भी रिमांड पर

अनिल टाइगर की हत्या करने वाले अमन सिंह और रोहित वर्मा कुख्यात सनी सिंह गिरोह से ताल्लुक रखते हैं. इस मामले में सन्नी से भी पूछताछ की जा रही है. वर्तमान समय में सन्नी सिंह को झारखंड एटीएस की रिमांड पर रखा गया है. एटीएस की रिमांड के दौरान ही रांची पुलिस ने भी अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर सन्नी से पूछताछ की है. हालांकि सनी ने अनिल टाइगर हत्याकांड में अपनी संलिप्त नहीं होने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें- अनिल टाइगर हत्याकांड, जमीन विवाद की तरफ मुड़ी जांच की दिशा

इसे भी पढ़ें- अनिल टाइगर की हत्या के पीछे क्या रही वजह? शुरुआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे

इसे भी पढ़ें- रांची के कांके में अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या, पूर्व जिला परिषद सदस्य थे अनिल, शूटर गिरफ्तार