वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप, वारंटी पुलिस पर हमला करने का है आरोपी, डीआईजी को आवेदन
पलामू में पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगा है. पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी.

Published : September 9, 2025 at 5:49 PM IST
|Updated : September 9, 2025 at 7:30 PM IST
पलामूः जिले के मोहम्मदगंज थाना की पुलिस पर वारंटी के गिरफ्तार करने के दौरान मारपीट का आरोप लगा है. पूरे मामले में मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा के रहने वाले वारंटी के परिजनों ने पलामू रेंज के डीआईजी को आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है.
दिसंबर 2024 में मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में आग ताप रहे दो लोगों को एक गाड़ी ने रौंद दिया था. इस घटना में दोनों की मौत हो गई थी. घटना के बाद नाराज लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की थी और मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को आग लगाने का भी प्रयास किया था. दोनों मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए थे. पूरे मामले में पुलिस ने अनुसंधान के दौरान सबनवा के रहने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोपों को सत्य पाया था.
वारंट लेने के बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने वारंटी के घर गई थी. वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस वापस लौट रही थी कि गाड़ी के सामने घर की महिलाएं आ गई थी. पुलिस ने गाड़ी के सामने से महिलाओं को हटा दिया था. दोनों वारंटी के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है.
इधर पूरे मामले में हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में एक जांच टीम भी बनाई गई है. मोहम्मदगंज के थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि दुर्घटना के मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं. वारंट लेने के बाद पुलिस गिरफ्तार करने गई थी इसी दौरान महिलाएं गाड़ी के सामने आ गई थी.
इसे भी पढे़ं- धनबाद सीजेएम कोर्ट कैंपस में हंगामा, आरोपी की मां का पुलिस पर आरोप - Ruckus in court campus

