ETV Bharat / state

किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

बिहार के किशनगंज में एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है.

Bangladeshi caught in Kishanganj
किशनगंज से पकड़ाया बांग्लादेशी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 3, 2025 at 12:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

किशनगंज: पुलिस ने रविवार को शहर के खगड़ा कालू चौक के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. पकड़ा गया बांग्लादेशी व्यक्ति सैफुल इस्लाम उम्र 43 वर्ष साजलापुर जिला गामबंडा का रहने वाला है.

किशनगंज से पकड़ाया बांग्लादेशी: एसपी सागर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खगड़ा कालू चौक के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

नहीं है वैध दस्तावेज: एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है. संबंधित एजेंसी से भी संपर्क साधा जा रहा है. इधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पास भारत में प्रवेश या निवास के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं है.

"टाउन थाना को इनपुट मिला था कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. सूचना के बाद स्थानीय थाना खगड़ा कालू चौक पहुंची और जो व्यक्ति था उसे हिरासत में लिया गया है. वैध कागजात नहीं था, बांग्लादेशी प्रतीत हो रहे हैं."- सागर कुमार,एसपी

आरोपी से पूछताछ जारी: पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ. आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कब और कैसे भारत में प्रवेश किया और यहां किन गतिविधियों में संलिप्त था.

मवेशी तस्करी गिरोह के सदस्य की आशंका: वहीं सूत्रों की मानें तो जिस जगह से उसे गिरफ्तार किया गया है, वह क्षेत्र बीएसएफ हेड क्वार्टर के समीप है और इसकी क्या गतिविधि थी इसकी भी जांच की जा रही है. मवेशी तस्करी गिरोह के सदस्य को लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है.

कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही तफ्तीश: पुलिस इस बात का भी पता लगाने में लगी है कि यह शख्स आखिर किस परिस्थिति में किशनगंज पहुंचा. बता दें कि किशनगंज से बांग्लादेश सीमा की दूरी महज 20-22 किलोमीटर दूर है.

ये भी पढ़ें

किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से बांग्लादेशी गिरफ्तार, दो सालों से जम्मू-कश्मीर में रह रहा था उस्मान गनी - BANGLADESH CITIZEN

मोतिहारी से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान पकड़ाया - Bangladeshi Citizen Arrested