ETV Bharat / state

बीजेपी नेता रोहित नेगी हत्याकांड: दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एम्स में भर्ती, बॉर्डर पर अलर्ट

देहरादून में बीजेपी नेता रोहित हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Dehradun BJP leader murder
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 6, 2025 at 8:35 AM IST

|

Updated : June 6, 2025 at 8:50 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ बीती रात मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर के पास हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई. गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को सीएचसी गुरुकुल नारसन भेजा गया. जिसके बाद दोनों आरोपियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया.

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी: गौर हो कि 3 मई को प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मांडूवाला के पीपल चौक पर देर रात राेहित नेगी की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद से दून पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही थी.

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल (Video-ETV Bharat)

इसी बीच देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी निवासी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर निवासी मालैन्डी शामली को मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर पर देखे गए.

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल: दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग करने लगे, जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई. गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को सीएचसी गुरुकुल नारसन भेजा गया. जिसके बाद दोनों आरोपियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया.

दोनों आरोपियों के घायल होने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही एक समुदाय विशेष से संबंधित होने के कारण बॉर्डर को अलर्ट किया गया था. पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. उत्तराखंड में इस तरह की आपराधिक घटना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
अजय सिंह, एसएसपी

जानिए पूरा घटनाक्रम: बता दें कि 3 मई की देर रात को रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, इनमें एक युवती भी शामिल थी. युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र थी. इसी दौरान युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया, वह उससे विवाद करने लगा. रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनीं तो पता चला कि वह अजहर युवती से बदसलूकी कर रहा है. जिसके बाद रोहित नेगी का भी अजहर के साथ विवाद हो गया. जैसे-तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर मामला शांत किया. कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार से अपने अपने घर की ओर चल दिए. मांडूवाला में पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त आयुष के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था.

घटना से लोगों में आक्रोश: रोहित ने जैसे ही कार रोकी तो अजहर ने कार के सामने शीशे से सटाकर गोली मार दी. गोली रोहित के गले में जाकर लगी, दोस्तों द्वारा रोहित को इलाज के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार पर अजहर त्यागी और आयुष के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना प्रेमनगर में दर्ज किया. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोग मुखर थे. सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के साथ मुलाकात की थी. जिसके बाद दून पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव पड़ रहा था.

गुंडागर्दी से परेशान युवती: जानकारी के अनुसार अजय त्यागी 5 साल पहले देहरादून पढ़ने के लिए आया था. इसी दौरान उसकी दोस्ती मेरठ निवासी एक युवती से हुई, जो प्रेम नगर स्थित एक कॉलेज से फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही थी. अजय की गुंडागर्दी से परेशान युवती ने उससे किनारा कर लिया और 8 महीने पहले उसकी दोस्ती रोहित नेगी के साथ हो गई. अजर त्यागी युवती को फोन कर धमकाने लगा और पीछा करने लगा. घटना वाली रात भी अजर त्यागी ने युवती को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया था, जिस वक्त वो रोहित और उसके दोस्तों के साथ थी.

पढ़ें-

Last Updated : June 6, 2025 at 8:50 AM IST