ETV Bharat / state

बिहार में पुलिस कर रही थी अवैध वसूली, डायल 112 वैन से टकराई ट्रैक्टर, लोगों ने घेर कर पीटा

पूर्णिया में पुलिस अवैध वसूली कर रही थी तभी ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. गुस्से में लोगों ने पुलिस को घेर कर पीट दिया.

पूर्णिया में पुलिस पर हमला
पूर्णिया में पुलिस पर हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 11, 2025 at 7:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में डायल 112 पुलिस वैन और ईंट लोडेड ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस समेत 4 लोग घायल हो गए. टक्कर के बाद आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर से पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया है. साथ ही पुलिस के जवानों को भी घेर कर उनके साथ मारपीट की.

पूर्णिया में ट्रैक्टर और पुलिस वैन की टक्कर: दरअसल, पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी-सनौली मुख्य मार्ग की है. आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली में लगी हुई थी. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. ईंट-पत्थर से हमला कर वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया है. ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के जवानों को घेर कर बुरी तरह पीटा गया है.

क्षतिग्रस्त डायल 112 की वैन
क्षतिग्रस्त डायल 112 की वैन (ETV Bharat)

पुलिस वाहन में तोड़फोड़: गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की 112 गाड़ी पर सवार जवान बेलौरी-सनौली मुख्य मार्ग पर पर सड़क किनारे थाना की गाड़ी लगाकर भारी वाहनों से अवैध रुपए की वसूली कर रहे थे. इन पुलिसकर्मियों के द्वारा पुलिस गाड़ी लगाकर बराबर भारी गाड़ी से वसूली जाता था. आज हादसे का कारण भी यही रहा. ईंटे लोडेड ट्रैक्टर से वसूली के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हो गया.

पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त: टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे से भड़के लोगों ने पुलिस के जवानों से मारपीट शुरू कर दी और पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

ट्रैक्टर और पुलिस वाहन में टक्कर
ट्रैक्टर और पुलिस वाहन में टक्कर (ETV Bharat)

"घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिली है. पुलिस टीम लोगों से पूछताछ जांच में जुट गई है. मगर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त करना कानून को अपने हाथों में लेने वाली बात है. वीडियो को खंगालते हुए उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी." - प्रभारी उत्तम कुमार, मुफस्सिल थाना

तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई: वहीं इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि अगर पुलिस गाड़ी लगाकर अवैध वसूली कर रही थी तो इसकी शिकायत स्थानीय थाने को देनी चाहिए. जिन लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया है पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई करेगी.

डायल 112 की वैन में तोड़फोड़
डायल 112 की वैन में तोड़फोड़ (ETV Bharat)

अवैध वसूली पर एसपी का एक्शन: बता दें कि पूर्णिया के आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने आज ही अवैध वसूली को लेकर एक थाना प्रभारी को निलंबित भी किया उसके बावजूद भी पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया हरकत सवालिया निशान खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें