स्कूल के पास बेच रहे थे ड्रग्स, ब्राउन शुगर के साथ शिकंजे में आए तीन पैडलर्स
रांची में पुलिस ने ड्रग्स पैडलर्स को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.

Published : September 27, 2025 at 6:08 PM IST
रांचीः पर्व त्योहार को देखते हुए राजधानी रांची में नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में रांची के सदर थाना क्षेत्र से तीन ड्रग्स पैडलर्स को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है.
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
राजधानी में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर कई टीमें काम कर रही हैं. इसी बीच शनिवार को यह सूचना मिली कि रांची में सदर थाना क्षेत्र के मनन विद्या स्कूल के पास कुछ तस्कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने एक टीम का गठन कर अचानक छापेमारी की गई.
इस छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मनन विद्या स्कूल के पास से तीन व्यक्ति विक्रम नायक, महेश कुशवाहा उर्फ सनोज दांगी और अमर लकड़ा को बाउन शुगर की खरीद-बिकी करते हुए पकड़ा गया. इनके पास से एक बाइक को भी जब्त किया गया है. इन तीनों की तलाशी के क्रम में 29.20 ग्राम ब्राउन शुगर और खरीद-बिकी करने का सामान बारामद हुआ.
क्या-क्या हुआ बरामद
- सिल्वर फॉयल में लपेटा छोटे-छोटे 09 पुड़िया और प्लास्टिक के पाउच में ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 29.20 ग्राम.
- इलेक्ट्रानिक वजन मशीन- 02.
- तीन अलग-अलग कंपनी के स्मार्ट मोबाइल फोन.
- एक मोटरसाइकिल (पल्सर 220).
- कैश रकम- 2500 रुपया.
- बाट- 200 ग्राम का एक.
चतरा से लाते थे ब्राउन शुगर
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली है कि सभी चतरा से ब्राउन शुगर लाकर उसे पुड़िया में भरकर रामगढ़ और रांची में बेचा करते थे. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है कि वे लोग 500 से लेकर 700 में एक पुड़िया ब्राउन शुगर बेचा करते थे. ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए वह स्कूटी और बाइक का प्रयोग किया करते थे.
इसे भी पढ़ें- मोरहाबादी के पास बेच रहे थे ब्राउन शुगर, पुलिस रेड में पांच गिरफ्तार
इसे भी पढे़ं- नशे के सौदागरों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर की तस्करी करते चार धराए
इसे भी पढ़ें- झारखंड में बन रहा ब्राउन शुगर, तस्करों के फारवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

