ETV Bharat / state

मोरहाबादी के पास बेच रहे थे ब्राउन शुगर, पुलिस रेड में पांच गिरफ्तार

रांची में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है.

Police arrested drug peddlers in Ranchi
रांची पुलिस के शिकंजे में ड्रग पैडलर्स (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 15, 2025 at 4:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास से पांच ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स बापू वाटिका के पास ब्राउन शुगर बेच रहे थे.

एसएसपी को मिली थी सूचना

डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा को जानकारी मिली थी कि लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास कुछ ड्रग्स पैडलर्स एक्टिव हैं. ये सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृव में एक टीम का गठन कर जिसमें लालपुर थाना प्रभारी भी शामिल थे. उनको ड्रग्स पैडलर्स को रंगे हाथ पकड़ने की जिम्मेवारी दी गई.

इस टीम के द्वारा मोरहाबादी मैदान स्थित बापू बाटिका के पास पांच लड़कों को पकड़ा गया. जिसकी जमा तलाशी लेने पर उन लोगों के पास से करीब 8.59 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया. गिरफ्तार पैडलर्स के पास से 60 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ब्राउन सुगर का व्यवसाय करने की बात को स्वीकार किया गया है. जिसके सदर्भ में लालपुर थाना कांड सं0-198/2025, दिनांक-15.07.2025. धारा-21(a)/22/29 NDPS Act 1985 के तहत् दर्ज किया गया है.

Police arrested drug peddlers in Ranchi
ड्रग्स पैडलर्स से बरामद सामग्री (ETV Bharat)

पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए लोगों में सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह, संजीव कुमार सिंह, विकास कुमार उर्फ विक्की, अभिषेक सिंह, श्रवण गोप शामिल हैं. डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार पांच ड्रग्स पैडलर्स में से तीन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. ये लोग पूर्व में भी जेल जा चुके हैं.

कार्रवाई लगातार जारी

रांची पुलिस के द्वारा पिछले एक महीने के दौरान 20 से ज्यादा ड्रग्स पैडलर्स को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है. जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं. एसएसपी के अनुसार मादक पदार्थों की खरीद बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे लोगों की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल है जिस पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें- रांची में ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढे़ं- झारखंड में नशे के धंधे में महिला माफियाओं की संख्या में इजाफा, पुलिस की पैनी नजर

इसे भी पढ़ें- ड्रग पैडलर्स के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार