ETV Bharat / state

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदले गए कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर भी लगी रोक

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं. इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर भी रोक लग गई है.

बदले गए कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म
बदले गए कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : October 9, 2025 at 8:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है. यह बदलाव 30 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगा. रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन संशोधनों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान स्टेशन पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करना व यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना है. दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों - नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन और गाजियाबाद जंक्शन पर 15 से 28 अक्तूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी.

गौरतलब है कि इसी साल 15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए थे. उसी हादसे के बाद रेलवे ने भीड़ प्रबंधन को लेकर नई रणनीति तैयार की है, जिसके तहत ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों की संख्या सभी प्लेटफॉर्मों पर समान रूप से वितरित की जा सके. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने व आने वाली कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले गए हैं.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ (ETV Bharat)

अस्थायी रूप से बदले गए प्लेटफॉर्म

  • 12562 नई दिल्ली–दरभंगा जं. एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म 13 की जगह 01 से रवाना होगी.
  • 12561 दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस का आगमन अब 07 नंबर प्लेटफॉर्म पर होगा.
  • 12260 बीकानेर–शियालदह एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म 13 से बदलकर 09 किया गया है.
  • 54473 दिल्ली–सहारनपुर जं. पैसेंजर अब 15 की जगह 04 नंबर प्लेटफॉर्म से चलेगी.
  • 12046 चंडीगढ़–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अब 2 की जगह 1 नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी.
  • 12033 कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अब 2 की जगह 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी.
  • 12056/12057 देहरादून–दौलतपुर चौक शताब्दी एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म भी 10 से बदलकर 2 कर दिया गया है.
  • 64052 गाजियाबाद–पलवल व 64057 पलवल–गाजियाबाद लोकल ट्रेनें भी अब प्लेटफॉर्म 1 से चलेंगी.
  • 12445 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, जो अब 15 की जगह 8 नंबर प्लेटफॉर्म से रवाना होगी.
  • 12392 नई दिल्ली–राजगीर एक्सप्रेस, जिसका प्लेटफॉर्म 08 से बदलकर 1 किया गया है.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये परिवर्तन अस्थायी हैं और 30 अक्तूबर तक प्रभावी रहेंगे. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट, स्टेशन घोषणाओं या सूचना पट पर अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म अवश्य जांच लें ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: