ETV Bharat / state

पटना की सड़क पर कार सवार का आतंक, बुजुर्ग महिला को रौंदा, कार से मिली शराब की बोतलें

पटना में बेकाबू कार ने एक महिला को रौंद दिया. कार पर पांच युवक सवार थे, जिसमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है.

patna road accident
पटना की सड़क पर कार सवार का आतंक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 6, 2025 at 11:54 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार के पटना के पॉश इलाके गांधी मैदान गेट नंबर 5 के सामने मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां नशे में धुत रईसजादों ने तेज रफ्तार कार से सड़क पार कर रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. घटना के बाद कार बीच सड़क पर पलट गई.

पटना में कार ने महिला को रौंदा: घायल महिला को तुरंत पीएमसीएच भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग मौके से फरार हो गए. पलटी हुई कार में से शराब की बोतलें मिलीं, जिससे नशे में गाड़ी चलाने की भी बात सामने आ रही है.

patna road accident
गांधी मैदान गेट नंबर 5 पर महिला को कुचला (ETV Bharat)

लगातार घट रही ऐसी घटनाएं: हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पटना की सड़कों पर लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जब पटना में रईसजादों ने पुलिस या आम नागरिकों पर वाहन चढ़ाया है.

स्पीड में थी कार: घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए. स्थानीय निवासी चंदन कुमार ने कहा ये लोग नशे में खुलेआम रोड पर आतंक मचाते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई तभी करती है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है. वहीं वहीं उन्होंने बताया कि गाड़ी रेड क्रॉस की तरफ से काफी स्पीड में आ रही थी.

patna road accident
पटना की सड़क पर दर्दनाक हादसा (ETV Bharat)

"सड़क के किनारे महिला बैठकर चाय पी रही थी और चार-पांच कुत्ते भी बैठे थे. गाड़ी तेजी से आई और महिला को रौंद डाला. गाड़ी एक्सीडेंट होने के बाद वहीं पलट गई, जहां स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया. भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस के हवाले कर दिया."- चंदन कुमार, स्थानीय

कई बार रफ्तार के कहर का शिकार हुए पुलिसकर्मी : इसी साल अटल पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचला था, जिसमें एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई थी. इसी तरह, गर्दनीबाग में थार गाड़ी और गांधी मैदान इलाके में क्रेटा कार ने पुलिसवालों को निशाना बनाया था.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

"महिला को पीएमसीएच भेजा गया है. वहीं एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गाड़ी में बैठे अन्य लोगों की भी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है."- परितोष कुमार, गांधी मैदान के तत्कालीन प्रभारी

ये भी पढ़ें

पटना में बेकाबू कार ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत

'1 घंटे पहले फोन पर बोला- पापा घर आ रहा..' फिर आया पुलिस का कॉल 'आपके घर के तीन लोग..'

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 4 लोगों की मौत

बिहार में बड़ा हादसा, ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत