ETV Bharat / state

गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता! ​​राजा एनकाउंटर में ढेर

पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने एनकाउंटर में एक आरोपी राजा को ढेर कर दिया है. सोमवार को शूटर की गिरफ्तारी हुई थी.

PATNA ENCOUNTER
पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड में एनकाउंटर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 8, 2025 at 10:33 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: 4 जुलाई को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो अबतक दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसी क्रम में एक शूटर उमेश यादव की सोमवार को गिरफ्तारी हुई थी, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात को ढेर कर दिया है.

अपराधी राजा का एनकाउंटर: पुलिस ने छापेमारी के दौरान सोमवार रात को एक आरोपी राजा को ढेर कर दिया. पटना के मालसलामी में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार को रात भर रेड मारा. इस क्रम में कुख्यात राजा ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने राजा को ढेर कर दिया. सूत्रों के अनुसार राजा ने ही उमेश यादव को हथियार की सप्लाई की थी.

PATNA ENCOUNTER
मौके पर पुलिस (ETV Bharat)

पुलिस मुख्यालय ने दी एनकाउंटर की जानकारी: एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि वांछित अपराधी विकास उर्फ ​​राजा रात करीब 2.45 बजे दमरिया घाट के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

"घटनास्थल से एक पिस्तौल, गोली और खोखा कारतूस बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है."- बिहार पुलिस मुख्यालय

हथियार सप्लायर ढेर: जानकारी के अनुसार रात पौने तीन बजे के आसपास यह एनकाउंटर हुआ है. मालसलामी थाना से लगभग 2 किलोमीटर दूर पीर दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कुख्यात अपराधी राजा (29) को ढेर किया गया. जानकारी के मुताबिक, राजा ने ही शूटर उमेश यादव को हथियार की सप्लाई की थी.

PATNA ENCOUNTER
अपराधी राजा का एनकाउंटर (ETV Bharat)

पहले ही गिरफ्त में आ चुका है शूटर: बता दें कि इससे पहले ही पटना से उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया था. उमेश गोपाल खेमका हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है. इसके बाद एसआईटी ने अन्य लोगों की तलाश शुरू की, तब राजा के छिपे होने की खबर मिली और उसे मार गिराया गया. उमेश की निशानदेही पर राजा को पुलिस पकड़ने पहुंची थी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी.

गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या: शुक्रवार को गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित पनास होटल के पास गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्हें तब गोली मारी गई, जब वह कार पर सवार होकर अपने अपार्टमेंट के बाहर गेट के पास पहुंचे थे. घात लगाए बाइक सवार हमलावर ने उनके सिर पर गोली मारी थी.

PATNA ENCOUNTER
गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या (ETV Bharat)

2018 में बेटे की हत्या : अपराधियों ने गोपाल खेमका के परिवार के एक शख्स को 20 दिसंबर 2018 को निशाना बनाया था. उनके बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय इस मर्डर की साजिश बेऊर जेल से रचने की बात सामने आई थी.

ये भी पढ़ें

'10 साल तक मुख्यमंत्री जी ने बिहार को अच्छे से चलाया अब पुलिस सुस्त हो गई है..'

गोपाल खेमका हत्याकांड में खुलासा, DGP बोले- 'दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया'

पंचतत्व में विलीन हुए गोपाल खेमका.. अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

खेमका हत्याकांड! पहले बेटा..फिर पिता, आखिर 7 साल से क्या कर रही है पुलिस?