ETV Bharat / state

बिहार के गया एयरपोर्ट पर 10 जिंदा कारतूस के साथ यात्री गिरफ्तार, स्कैनिंग ने खोली पोल

गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी खबर...

GAYA INTERNATIONAL AIRPORT
गया एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : October 8, 2025 at 10:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. कारतूस की बरामदगी के बाद एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि उक्त युवक किस मंशा से कारतूस ले जाने की कोशिश कर रहा था.

स्कैनिंग ने खोली पोल: मिली जानकारी के अनुसार युवक फ्लाइट पकड़ने के लिए गया एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हुआ था, जहां फ्लाइट बोर्डिंग से पहले यात्रियों के बैग की रूटीन चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान स्कैनर ऑपरेटर की नजर एक बैग पर पड़ी.

10 जिंदा कारतूस बरामद: वहीं, जब बैग को खोला गया तो उसमें 10 जिंदा कारतूस होने का पता चला. इसके बाद इस संबंध में मगध मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी गई कि एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग की स्क्रीनिंग के दौरान 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

गया निवासी है युवक: सूचना मिलने के बाद मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस को बरामद कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया. युवक का नाम अनुज कुमार है, जो कि विष्णुपद थाना अंतर्गत चांद चौरा ललित नगर का रहने वाला है.

कारतूस के बारे में जांच कर रही पुलिस: पुलिस अनुज कुमार के पास से बरामद कारतूस के सबंंध में जांच कर रही है कि अनुज के पास लाइसेंस है या नहीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा जांच को और सख्त कर दिया गया है.

'' बैग चेकिंग के दौरान 10 कारतूस के साथ एक युवक को पकड़ा गया है. पुलिस की कार्रवाई चल रही है. पूरे मामले में पड़ताल जारी है. साथ ही आगामी कार्रवाई भी हो रही है''. -आनंद कुमार, एसएसपी, गया

ये भी पढ़ें-