ETV Bharat / state

पन्ना में मिला सेमल का दुर्लभ पेड़, कमाल है पीले फूलों की खासियत

पन्ना के जंगल में पीले फूल वाला सेमल का पेड़ मिला है. इस पेड़ को बॉम्बैक्स सीबा के नाम से भी जाना जाता है.

PANNA FOUND YELLOW SEMAL TREE
सेमल के पीले फूल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 26, 2025 at 7:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पन्ना: मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरों के साथ शानदार महलों और जंगलों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. जंगल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है. यह क्षेत्र घने जंगलों, दुर्लभ वनस्पतियों और वन्यजीवों का घर है. यहां पीले फूल वाले सेमल के दुर्लभ पेड़ मिला है. इस पेड़ की कई खासियतें है, वन विभाग द्वारा इसका संरक्षण किया जा रहा है.

जंगल में मिला दुर्लभ पीले फूल वाला सेमल का पेड़

ईटीवी भारत से बात करते हुए पर्यावरण प्रेमी एवं संरक्षक अजय चौरसिया ने बताया कि " पीले फूल वाला सेमल का पेड़ मिलना बड़ी बात है. सामान्यतः लाल फूल वाले सेमल के पेड़ मिलते हैं. पीले फूल वाला सेमल का फूल मिलना बड़ा दुर्लभ होता है. इस पेड़ को बॉम्बैक्स सीबा के नाम से भी जाना जाता है. पन्ना के जंगल में पीले फूल वाला सेमल का मिला यह दिखाता है कि जैवविविधता के मामले में यहां के जंगल कितने समृद्ध हैं."

पर्यावरण प्रेमी एवं संरक्षक अजय चौरसिया ने खोजा यह पेड़ (ETV Bharat)

दुर्लभ पेड़ों का संरक्षण बेहद जरूरी

बता दें कि इस पेड़ की खोज का दावा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता अजय चौरसिया द्वारा किया गया है. उनका कहना है कि "पन्ना न केवल हीरों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की जैवविविधता भी बहुत खास है. यहां बाघ, तेंदुआ, हिरण, भालू सहित कई तरह के दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं, जो इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को दिखाती हैं." अजय चौरसिया ने प्रशासन से इस पेड़ के संरक्षण की अपील की है.

Panna found yellow Semal tree
पीले फूल वाला सेमल का पेड़ (ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्लभ पेड़ों का संरक्षण बेहद जरूरी है, जिससे विलुप्ति की कगार में पहुंच चुकी वनस्पतियों के वंश को बढ़ाया जा सके, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी प्रकृति की इस खूबसूरती को देख सकें. इनके संरक्षण के लिए वन विभाग के साथ ही स्थानीय लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है.

वन विभाग इस पर करेगा अध्ययन

वनमंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना अनुपम शर्मा ने कहा, " पन्ना के जंगलों में प्रकृति प्रेमी अजय चौरसिया द्वारा दुर्लभ पीले फूल वाले सेमल को खोजा गया है. यह जैव विविधता का अनूठा उदाहरण है, जो क्षेत्र की पारिस्थितिक समृद्धि को दर्शाता है. वन विभाग इस दुर्लभ खोज पर आगे अध्ययन करेगा.