ETV Bharat / state

सुबह उठे तो घर की गैलेरी में बैठा था पैंथर, देशी जुगाड़ से किया रेस्क्यू...देखिए वीडियो

नया टापरा में घर में पैंथर घुसने से हड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम ने देशी जुगाड़ से पैंथर को रेस्क्यू किया.

Panther resting in the gallery of the house
घर की गैलेरी में सुस्ताता पैंथर (ETV Bharat Dungarpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 14, 2025 at 2:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

डूंगरपुर: जिले के आसपुर वन क्षेत्र के नया टापरा गांव में एक घर में रविवार अलसुबह पैंथर घुस गया. सुबह जब घर वाले उठे तो पैंथर को गैलेरी में बैठा देख सन्न रह गए. इधर मौके पर पहुंची आसपुर और साबला वन विभाग की संयुक्त टीम ने देशी जुगाड़ कर पैंथर को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

आसपुर रेंजर सोनम मीणा ने बताया कि सुबह नया टापरा में सुरेंद्र मीना के घर वाले उठे तो किसी जानवर की आवाज सुनाई दी. घर वालों ने खिड़की से देखा तो गैलेरी में पैंथर बैठा नजर आया. इस पर घर वाले चिल्लाए और पड़ोसियों को पैंथर आने की जानकारी दी.

गैलेरी में बैठा था पैंथर (वीडियो ईटीवी भारत डूंगरपुर)

पढ़ें:रणथंभौर के जंगल से निकल पास के होटल में घुसा पैंथर, होमगार्ड समेत तीन पर हमला

मीणा ने बताया कि वन विभाग को घर में पैंथर घुसने की सूचना दी गई. सूचना पर आसपुर और साबला वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.पैंथर गैलेरी में शांत बैठा था. वन विभाग को पैंथर अस्वस्थ लगा. टीम ने पैंथर को देशी जुगाड़ से रेस्क्यू किया. वन विभाग की टीम ने पहले फंदा बनाया और उसके पैरों में फंदा फंसाया. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने पैंथर को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया. रेस्क्यू पैंथर को साबला वन विभाग कार्यालय लाया गया.

पैंथर अस्वस्थ: रेंजर मीणा ने बताया कि पैंथर अस्वस्थ है. पशु चिकित्सकों को बुलाया गया. पशु चिकित्सकों ने पैंथर का इलाज शुरू किया. पैंथर कमजोर है. स्वस्थ होने पर पैंथर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा. यहां बताते चलें कि डूंगरपुर शहर के बांसड़वाड़ा की पहाड़ियों के पीछे की तरफ एक साथ तीन पैंथर नजर आए थे.