ETV Bharat / state

क्या लिखा है नक्सली के पर्चा और डायरी में, पुलिस के रडार पर कई लोग

पुलिस ने बिहार में एक लाख के इनामी नक्सली जीबलाल यादव को गिरफ्तार किया है. उसकी डायरी और पर्चा से कई जानकारिरयां मिली हैं.

NAXALITE JIBALAL YADAV DIARY
नक्सली के पर्चा और डायरी में पुलिस को कई जानकारिरयां मिलीं (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 4, 2025 at 1:18 PM IST

|

Updated : April 4, 2025 at 3:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के पर्चा और डायरी से कई खुलासे हुए हैं. पत्र और डायरी में टीएसपीसी को मजबूत करने और सहायता करने वालों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हैं. पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के इनामी जीबलाल यादव को गिरफ्तार किया है. जीबलाल यादव बिहार के गया का रहने वाला है, जिसके पास से डायरी और पर्चा बरामद किया गया है.

टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत ने यह पत्र जीबलाल और अन्य कमांडरों को लिखा था. जबकि डायरी में पलामू के कई लोगों के नाम हैं जो टीएसपीसी को पैसे दे रहे हैं. डायरी में कई कारोबारियों का नाम और नंबर हैं. पुलिस को कुछ खास नाम भी मिले हैं जो टीएसपीसी की मदद कर रहे हैं. अधिकतर नाम पलामू के छत्तरपुर, नावा बाजार, विश्रामपुर, नौडीहा बाजार, पांडु, पाटन के इलाके के हैं. पत्र में यह भी जिक्र है कि स्टोन माइंस, ईंट भट्ठा से कितनी लेवी वसूलनी है.

पत्र में कई बातों का जिक्र है जिसका सत्यापन किया जा रहा है. वैसे लोग जो नक्सलियों की मदद करते हैं और कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी तरह की गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए है, मददगारों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है- रीष्मा रमेशन, एसपी, पलामू

60 से 70 लोगों के नाम दर्ज हैं डायरी में, समर्थकों के भी हैं नाम

टीएसपीसी की डायरी में 60 से 70 लोगों के नाम दर्ज हैं. डायरी में जिन लोगों के नाम एवं नंबर दर्ज हैं वे सभी टीएसपीसी के समर्थक हैं. डायरी में पलामू चतरा सीमावर्ती क्षेत्र के एक-एक गांव का जिक्र है और उन गांव में मौजूद समर्थकों के नाम हैं. डायरी में कई ट्रैक्टर ड्राइवर, मालिक समेत कुल ठेकेदारों के भी नाम हैं. पत्र से कई बड़े खुलासे हुए हैं जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें:

बिहार का इनामी नक्सली पलामू में गिरफ्तार, पूछताछ में कई खुलासे, मुठभेड़ में लगी थी गोली

नक्सली संगठन टीएसपीसी का चतरा पुलिस को खुला चैलेंजः आक्रमण गंझू को कोर्ट में करें पेश नहीं तो...!

नक्सली संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार, 652 गोली बरामद

Last Updated : April 4, 2025 at 3:35 PM IST