ETV Bharat / state

कौन रखता है टीएसपीसी का पैसा, रिश्तेदार, दोस्त समेत कई रडार पर!

नक्सली संगठन टीएसपीसी की संपत्ति की जांच में पलामू पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं.

Palamu police found several evidence during investigation of assets belonging to Naxal organization TSPC
नक्सलियों के खिलाफ अभियान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 21, 2025 at 7:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) का सारा पैसा जोनल कमांडर सह सुप्रीमो शशिकांत गंझू के पास जमा होता है. लेवी की इस रकम को दोस्त और करीबी रिश्तेदारों के माध्यम से खपाया और इन्वेस्ट किया जा रहा है. पलामू पुलिस को कई नाम मिले हैं जो टीएसपीसी और शशिकांत के पैसे को रखते हैं.

दरअसल, पलामू में इनामी नक्सलियों के खिलाफ संपत्ति की जांच की जा रही है, टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ भी संपत्ति की जांच की जा रही है. इसी जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. जांच के क्रम में पलामू पुलिस को कई नाम मिले हैं जिन्होंने टीएसपीसी की रकम को अपने पास रखा हुआ है. इस रकम को जमीन समेत कई जगह इन्वेस्ट किया गया है. पलामू पुलिस को शशिकांत के करीबी और रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी मिली है जिन्होंने लेवी को पैसे को कई जगह इन्वेस्ट किया है.

संपत्ति की जांच की जा रही है जिसमें कई बातों की जानकारी मिली है. टीएसपीसी से जुड़े हुए पुलिस को कई नाम मिले हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. शशिकांत के रिश्तेदार और उसके करीबियों के भी नाम सामने आए हैं, सभी की संपत्ति की डिटेल ली जाएगी और उनसे जानकारी मांगी जाएगी. संपत्ति के संबंध में जल्द ही सभी के खिलाफ नोटिस जारी होगा. -रीष्मा रमेशन, एसपी, पलामू.

टीएसपीसी कई क्षेत्रों से वसूलता है करोड़ो की लेवी

प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का प्रभाव फिलहाल पलामू, लातेहार, चतरा समेत कई इलाकों के है. टीएसपीसी के सुप्रीमो बृजेश गंझू वर्षों से भूमिगत है. फिलहाल पूरे संगठन की कमान 10 लाख के इनामी शशिकांत गंझू के पास है. लेवी का सारा पैसा शशिकांत के पास ही जमा हो रहा है. टीएसपीसी कोयला, अफीम, बीड़ी पत्ता और अन्य विकास योजनाओं से लेवी वसूलता है.

इसे भी पढ़ें- संपत्ति जांच का खौफ! अपराधी और नक्सली आत्मसमर्पण की फिराक में, पुलिस ने कई को लिया है रडार पर

इसे भी पढ़ें- टॉप नक्सली कमांडर की संपत्ति की जांच करने बिहार जाएगी पुलिस! पलामू, गढ़वा और लातेहार में हो रही है जांच

इसे भी पढ़ें- ईडी के रडार पर साहिबगंज एसपी, अचल संपत्तियों और निवेश से जुड़ी जानकारी जुटा रही एजेंसी