ETV Bharat / state

बिहार का इनामी नक्सली पलामू में गिरफ्तार, पूछताछ में कई खुलासे, मुठभेड़ में लगी थी गोली

पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली जीबलाल यादव उर्फ ​​रमेश यादव को गिरफ्तार किया.

Palamu police arrested Naxalite
बिहार का इनामी नक्सली पलामू में गिरफ्तार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 3, 2025 at 2:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बिहार में एक लाख के इनामी नक्सली जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है. जीवन यादव उर्फ गोरा यादव को पलामू पुलिस ने नावा बाजार थाना क्षेत्र के तरवाडीह से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली जीवन के पास से पुलिस ने नक्सली पर्चे बरामद किए हैं.

बरामद पर्चे में कई अहम बातों का उल्लेख किया गया है. यह पत्र नक्सल संगठन के टॉप कमांडरों को लिखा गया था. जीबलाल यादव बिहार के गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पलामू के एएसपी (अभियान) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के टॉप कमांडर शशिकांत और अन्य लोग इलाके में किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं.

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया. इसी अभियान के दौरान जीबलाल यादव पकड़ा गया. उस पर झारखंड और बिहार में कुल पांच एफआईआर दर्ज हैं. 2021 में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उसे गोली भी लगी थी.

टीएसपीसी के पर्चे और दस्तावेजों में कई अहम जानकारियां

जीबलाल इलाके में ईंट भट्ठों से लेवी वसूलने के लिए पर्चे बांटने वाला था. उसके पास से बरामद पर्चों में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज थीं. एएसपी के अनुसार, उसके पास से मिली पॉकेट डायरी में लेवी का हिसाब-किताब और लेवी देने वाले कई लोगों के नंबर दर्ज हैं.

2014-15 में जीबलाल टीएसपीसी में शामिल हुआ था. झारखंड में वह रमेश के नाम से जाना जाता है. इस सर्च अभियान में एएसपी (अभियान) राकेश कुमार सिंह, नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.
ये भी पढ़ें:

खूंटी के कोचांग करूंगा में नक्सल आतंक खत्म होते ही बदलाव की दिखी बयार, पहली बार आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर थिरके लोग

मार्च 2026 तक माओवादियों के सफाए का लक्ष्य, नक्सल गढ़ों में घुसकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

नक्सल के बुलेट पर भारी पड़ा किसानों का हल, खेती ने रचा इतिहास