ETV Bharat / state

आंधी, तूफान, और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह - JHARKHAND WEATHER

मौसम विभाग ने 10 अप्रैल के लिए पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, रांची समेत अन्य शहरों में वज्रपात की संभावना है.

JHARKHAND WEATHER
झारखंड का मौसम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 10, 2025 at 5:42 AM IST

3 Min Read

रांची: पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है. राज्य में सबसे अधिक बारिश गिरिडीह जिले के डुमरी में 1.4 MM दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी टर्फ लाइन के कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य में आंशिक से मध्यम बादल छाए रहने, गरज और वज्रपात के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में गुरुवार 10 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे से 11 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे तक पूरे राज्य में गरज, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह है 10 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार कल 10 अप्रैल को पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी.

चेतावनी:

10 अप्रैल 2025 को राज्य के पूर्वी भागों के कुछ भागों में ओलावृष्टि, वज्रपात, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा के झोंके के साथ-साथ बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, राज्य के पश्चिमी और उससे सटे मध्य प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से वज्रपात और हवा के झोंके के साथ-साथ बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आज रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान रांची का तापमान 20 से 34℃ के बीच रहने की संभावना है.

आज सबसे गर्म रहा डाल्टनगंज, 40.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा पारा

आज झारखंड में अधिकतम तापमान डाल्टनगंज का 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया.

निम्न शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा-

  • आज रांची का अधिकतम तापमान 35.2℃,
  • जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.1℃,
  • डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 40.3℃,
  • बोकारो का अधिकतम तापमान 36.5℃,
  • चाईबासा का अधिकतम तापमान 36.6℃,
  • चतरा का अधिकतम तापमान 34.6℃,
  • गढ़वा 38.4 डिग्री सेल्सियस,
  • गोड्डा का अधिकतम तापमान 36.1℃,
  • गुमला का अधिकतम तापमान 35.7℃ और
  • सिमडेगा का अधिकतम तापमान 34.5डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें:

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के झोंके और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

झारखंड के कई जिलों में होली के दिन हीट वेव चलने का येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम

झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.