साहिबगंज में ब्रेन मलेरिया से एक और पहाड़िया बच्ची की मौत, 14 नए मरीज मिले
साहिबगंज में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. अब तक कुल 78 मरीज चिन्हित किए गए हैं.

Published : March 26, 2025 at 1:23 PM IST
साहिबगंज: मंडरो प्रखंड के नगरभीट्ठा गांव में ब्रेन मलेरिया से बच्चों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 16 माह की बच्ची प्रमिला पहाड़िन की मौत मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. इसके साथ ही ब्रेन मलेरिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है.
पांच बच्चों की मौत के बाद शुरू हुई जांच
इससे पहले पांच बच्चों की मौत गांव में ही हुई थी. रविवार को जिला प्रशासन को गांव के पांच बच्चों की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद स्वास्थ्य टीम को वहां भेजा गया. जांच पड़ताल शुरू हुई तो सोमवार तक नगरभिट्ठा गांव में 55 लोगों में ब्रेन मलेरिया का लक्षण पाया गया. इसके बाद गांव में ही सभी का इलाज शुरू हुआ.
सोमवार की रात तबीयत बिगड़ने पर नगरभिट्ठा निवासी चौबे पहाड़िया के चार बच्चे- छह वर्षीय प्रेमी पहाड़िन, आठ वर्षीय पिंकी पहाड़िन, सात वर्षीय मोनू पहाड़िया एवं 16 माह की बच्ची प्रमिला पहाड़िन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. डाक्टर की देखरेख में सभी का इलाज शुरू किया गया. जहां मंगलवार की शाम प्रमिला पहाड़िन की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है.
अब तक 78 मरीज चिह्नित
जिले में सोमवार तक ब्रेन मलेरिया के 64 मरीज चिह्नित किए जा चुके थे. इनमें बोरियो के नगरभिट्ठा में 55, चतरो के दो, दमदमा के एक और बोरियो के धपानी पहाड़ के छह मरीज शामिल हैं. इनमें नगरभिट्ठा की एक बच्ची की मौ त हुई है. वहीं, मंगलवार को 14 नए मरीज मिले.
ये भी पढ़ें: ब्रेन मलेरिया से 5 पहाड़िया बच्चों की मौत, शिविर लगाकर जांच में जुटे डॉक्टर
झारखंड में ब्रेन मलेरिया का तांडव, अलर्ट मोड में स्वास्थ्य महकमा, NIMR की टीम रिसर्च में जुटी

