ETV Bharat / state

योगमय होगा सत्ता व संगठन: विश्व योग दिवस पर पांच दिन सरकार व भाजपा करेगी योग

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में पांच दिन योग कार्यक्रम होंगे. इसमें सरकारी और भाजपा में संगठन स्तर पर अलग अलग कार्यक्रम होंगे.

World Yoga Day
योगाभ्यास करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 13, 2025 at 7:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की भजनलाल सरकार और भाजपा संगठन की ओर से पांच दिन तक योग कार्यक्रम करेगी. इस आयोजन में सरकार की तरफ से पुरातत्व स्थल व पर्यटन स्थलों पर योग कार्यक्रम होंगे. वहीं पार्टी की ओर से 1139 मंडलों सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर योग शिविर लगाएंगे. पार्टी कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर योग के जरिए बेहतर स्वास्थ्य का संदेश देंगे.

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी की ओर से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत पार्टी की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है. इनमें विश्व योग दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम हाथ में लिए गए हैं. राज्य सरकार की ओर से भी विश्व योग दिवस को पूरी तैयारी के साथ मनाने का निर्णय किया गया है. इसके तहत पार्टी की ओर से सरकार के साथ विभिन्न कार्यक्रम हाथ में लिए गए हैं.

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें: ढाई दशक में हजारों को कराया योगाभ्यास, डॉक्टर्स को भी सिखा रहे तनाव मुक्ति के गुर

1139 मंडलों पर लगेंगे शिविर: दाधीच ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विश्व योग दिवस पर पुरातत्व स्थल व पर्यटन स्थलों पर योग शिविर लगाए जाएंगे. वहीं, बीजेपी की ओर से 1139 मंडलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे. पार्टी की ओर से 17 से 21 जून तक ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक मंडल पर कम से कम एक कार्यक्रम अवश्य हो. इतना ही नहीं बड़े मंडलों तथा शहरी क्षेत्र में एक से अधिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं.

संयोजकों की नियुक्ति: उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से विश्व योग दिवस कार्यक्रमों के समन्वय के लिए संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की जा रही है. इनके अलावा मंडल स्तर पर टीम तैयार की जाएगी, जो इन आयोजनों को करवाएगी. याेग कार्यक्रम आयोजन के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा. सुबह पार्क, मंदिर या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. शिविरों में योग को आगे बढ़ाने वाले योग विशेषज्ञों के साथ ही योग संस्थाओं और अन्य लोगों का सम्मान किया जाएगा.