ETV Bharat / state

पिछले साल की तुलना में कम रहा कांवड़ियों की मौत और घायल होने का आंकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

13 दिनों तक चली कांवड़ यात्रा में पिछले साल की तुलना में इस बार कम रहा कांवड़ियों की मौत और घायल होने का आंकड़ा.

Kanwar Yatra 2025
इस साल कांवड़ यात्रियों का घटा मौत और घायल होने का आंकड़ा (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 24, 2025 at 1:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुड़की: 13 दिनों तक चली कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में 73 कांवड़िये घायल हुए, जिनमें से 8 कांवड़ियों की मौत हुई. जबकि साल 2024 की कांवड़ यात्रा के सड़क हादसों में घायलों की संख्या अधिक रही, वहीं इस बार हरिद्वार जनपद पुलिस और प्रशासन की तरफ से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतेजाम किए हुए थे.

कावड़ यात्रा बीती 11 जुलाई से शुरू हुई और 23 जुलाई को समापन हुआ. वहीं 13 दिनों तक चलने वाली यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और विश्वास की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाती है. वहीं साल 2025 की इस कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ 50 लाख शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे. हालांकि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन और समाजसेवी लोगों द्वारा कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह चिकित्सा शिविर, भंडारे और उनकी थकान दूर करने के लिए शिविर लगाए जाते हैं.

Kanwar Yatra 2025
दूर-दूर से कांवड़ लेने पहुंचते हैं शिव भक्त (Photo-ETV Bharat)

जिसके चलते कांवड़ियों को किसी भी तरह की समस्या ना हो और कांवड़ यात्रा में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों से बड़ी तादाद में कांवड़िए हरिद्वार आते हैं और गंगाजल लेकर शिव भक्त सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अपने स्थान तक पंहुचते हैं. इस बार हरिद्वार में 4 करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभवाना को देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतेजाम भी किए थे. बावजूद इसके कांवड़ यात्रा के दौरान छिटपुट घटनाएं भी देखने को मिली. इसी के साथ अलग-अलग कई सड़क हादसे भी हुए, वहीं इन सड़क हादसों में रुड़की क्षेत्र में पिछले वर्ष की भांति इस बार सड़क हादसों की संख्या कम रही है.

Kanwar Yatra 2025
कांवड़ यात्रा में दिखा गजब का उत्साह (Photo-ETV Bharat)

दरअसल, इस साल 2025 में रुड़की क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में 73 कांवड़िये घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना में 8 कांवड़िए, जिनमें विजय कुमार निवासी दिल्ली, योगराज निवासी हरियाणा, परुषोत्तम शर्मा निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, जिया निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, रवि कुमार निवासी पंजाब, रोहित निवासी हरियाणा और दो अज्ञात की सड़क हादसों में मौत हुई. वहीं अगर बात करें साल 2024 की कांवड़ यात्रा की तो 4 करोड़ 14 लाख 44 हजार शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे. साल 2024 में रुड़की क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में 109 कांवड़िये घायल हुए, जिसमें से 6 कांवड़ियों की मौत हुई. साल 2025 की कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन होने पर जिला अधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी का आभार जताया है.

पढ़ें: बारिश में कांवड़ियों का जोश 'HIGH', भगवामय हुई धर्मनगरी, अब तक 3.50 करोड़ शिवभक्तों ने भरा गंगाजल