ETV Bharat / state

देहरादून में कोरोना के मामलों में आई तेजी, 29 पहुंची संक्रमितों की संख्या

देहरादून में कोरोना के नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है.

Corona cases
उत्तराखंड में कोरोना पसार रहा पैर (Getty Images)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 7, 2025 at 7:09 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है. देहरादून जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात और मामले सामने आए हैं. ऋषिकेश से तीन, सहसपुर से एक, जबकि रायपुर क्षेत्र से तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं. अब तक देहरादून जिले में 29 मरीज कोरोना के पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहा है.

गौर हो कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस फिर से डराने लगा है. बीते रोज ऋषिकेश में 28 वर्षीय एक विदेशी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. तबीयत खराब होने पर उसने कोविड जांच कराई थी, रिपोर्ट कुछ दिनों बाद आई जिसमें उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. हालांकि महिला भारत से वापस अपने देश लौट गई है. अब तक देहरादून जिले में 29 मरीज कोरोना के पाए गए हैं और एक मरीज हरिद्वार से है. स्वास्थ्य विभाग की कोविड रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन 25 मरीजों की कोरोना जांच की गई, इनमें से सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

मई माह से अभी तक इस संक्रमण से 17 लोग रिकवर्ड हो गए हैं. शुक्रवार तक 220 मरीजों की कोरोना जांच की जा चुकी है. इधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है. खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं. दून अस्पताल ने भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैयारियां की गई हैं, अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए 40 बेड रिजर्व किए गए हैं.