रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिला पंचायत ने ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) अंतर्गत लेखा सह एमआईएस सहायक पद पर संविदा भर्ती निकली है. इस पद के लिए केवल 1 पद ही रिक्त है, जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह नौकरी उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतर अवसर है जो लेखांकन और कंप्यूटर कौशल में रुचि रखते हैं. आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, वेतन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें.
विवरण | जानकारी |
---|---|
पद का नाम | लेखा सह एमआईएस सहायक |
रिक्त पद | 01 पद |
आवेदन शुरू | 20 मार्च 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 09 अप्रैल 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
वेतन | 23,350 प्रतिमाह (एकमुश्त) |
नौकरी का प्रकार | संविदात्मक (1 वर्ष) |
आयु सीमा | 21 से 35 वर्ष |
जॉब लोकेशन | जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ |
अधिकारिक वेबसाइट | www.janjgir-champa.gov.in |
रिक्त पदों का विवरण
पद का नाम रिक्तियां- लेखा सह एमआईएस सहायक 01 पद
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (01 जनवरी 2025 तक)
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट शासन के नियमानुसार)
शैक्षणिक योग्यता
- वाणिज्य में स्नातक डिग्री (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
- कंप्यूटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (मान्य संस्थान से)
अनुभव
- स्नातक के बाद लेखा/अकाउंट्स से संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
- अनुभव केवल शासकीय/अर्धशासकीय/शासन-अनुदान प्राप्त संस्थानों में कार्यरत होना चाहिए
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन माध्यम: केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से भेजें. ई-मेल या व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार नहीं.
पता
मुख्य कार्यपालन अधिकारी,
जिला पंचायत जांजगीर-चांपा,
जिला: जांजगीर-चांपा (छ.ग.) – 495668
आवश्यक दस्तावेज
- स्वप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति/निवास प्रमाणपत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- 5 रुपये डाक टिकट लगा खाली लिफाफा (पते सहित)
चयन प्रक्रिया क्या है?
मेरिट आधारित चयन
- स्नातक अंक: 35%
- 12वीं अंक: 20%
- 10वीं अंक: 20%
- अनुभव: प्रत्येक वर्ष पर 2 अंक (अधिकतम 10)
- NRLM अनुभव: प्रत्येक वर्ष पर 1 अंक (अधिकतम 5)
- कौशल परीक्षा: 10 अंक, मेरिट सूची के शीर्ष 10 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा
सरकारी जॉब का मौका जल्दी करें अप्लाई, मिशन शक्ति और सखी वन स्टॉप सेंटर के लिए वैकेंसी
2025 संगठन ईयर, अगले 3 साल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर फोकस: दीपक बैज