नितिन गडकरी ने खोला खजाना, मध्य प्रदेश की चमचमाती सड़कें रफ्तार को देगी मात
मध्य प्रदेश में 4 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी की सड़कों के लिए खजाना खोला.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : April 3, 2025 at 4:51 PM IST
भोपाल: मध्य प्रदेश के लिए खास खबर है. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में 4 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद इन चारों प्रोजेक्ट के लिए 4,303 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर कर दी है. इन चारों प्रोजेक्ट के कारण बाईपास के रुप में 102 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण होगा. इससे शहरों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा. इन चारों प्रोजेक्ट के मंजूरी की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है.
1535 करोड़ रुपये से बनेगा संदलपुर-नसरुल्लागंज बाईपास
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि "मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग 146 बी के 43.200 किलोमीटर लंबाई के खंड को 4 लेन का बनाने के लिए 1535.66 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृत दी गई है. यह सड़क खंड धमनी के रूप में कार्य करती है.
📢 मध्य प्रदेश 🛣
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 2, 2025
मध्य प्रदेश के विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के 10.079 किमी हिस्से को 4-लेन का बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
यह परियोजना भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। यह परियोजना राहतगढ़…
📢 मध्य प्रदेश 🛣
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 2, 2025
मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी के 43.200 किमी लंबाई के खंड को 4-लेन का बनाने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
यह सड़क खंड धमनी के रूप में कार्य करता है और राष्ट्रीय…
राष्ट्रीय राजमार्ग 47, राष्ट्रीय राजमार्ग 46 और राष्ट्रीय राजमार्ग 45 को कनेक्टिविटी प्रदान करता है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस अत्याधिक भीड़भाड़ वाले खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 4 लेन तक चौड़ा करने से लंबे मार्ग के यातायात और माल ढुलाई की समग्र दक्षता में सुधार होगा. जिससे सुचारु और सुरक्षित यातायात प्रवाहित होगा और यात्रा के समय में भी पर्याप्त कमी आएगी.
📢 मध्य प्रदेश 🛣
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 2, 2025
मध्य प्रदेश के सागर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर लहदरा गांव जंक्शन से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बाईपास (लंबाई: 20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।…
सागर में बनेगा ग्रीनफील्ड फोरलेन बाईपास
मध्य प्रदेश के सागर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर लहदरा गांव जंक्शन से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बाईपास (लंबाई 20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है. मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-146 शहरी बस्तियों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जिसके कारण अक्सर ट्रैफ़िक जाम होता है. यह 4-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास शहर में भीड़भाड़ कम करने के साथ-साथ यात्रा के समय और दूरी को कम करने में मदद करेगा.
📢 मध्य प्रदेश 🛣
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 2, 2025
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के पश्चिमी हिस्से में 28.516 किमी लंबाई के एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बाईपास के निर्माण के लिए 1347.6 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
यह परियोजना मुरैना और ग्वालियर जिले तथा मार्ग में स्थित अन्य महत्वपूर्ण ब्लॉकों और तहसील…
केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के लिए स्वीकृत की गईं सड़क परियोजनाएं
- भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146 बी) के 43.200 किमी खंड को 4 लेन में बदलने के लिए 1535.66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है.
- विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146) के 10.079 किमी हिस्से को 4 लेन बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपए मंजूरी.
- सागर जिले में लहदरा गांव जंक्शन से बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146 से राष्ट्रीय राजमार्ग -44) ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बाईपास (20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं.
- ग्वालियर शहर के पश्चिमी हिस्से में 28.516 किमी लंबाई केएक्सेस कंट्रोल्ड 4 लेन बाईपास के निर्माण के लिए 1347.6 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

