मध्य प्रदेश में 20 IPS अफसरों के तबादले, धार और अशोक नगर को मिले नए SP
राज्य शासन ने इंदौर, छिंदवाड़ा, सागर, भोपाल, बालाघाट, छतरपुर सहित 18 डीआईजी को बदला. मयंक अवस्थी बने धार एसपी, राजीव मिश्रा को अशोकनगर का प्रभार.
20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर (ETV Bharat)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : September 8, 2025 at 7:34 PM IST
भोपाल: राज्य शासन ने 18 डीआईजी और 2 जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित 20 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है. धार और अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है. मयंक अवस्थी को धार जिले और राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर जिले का एसपी बनाया गया है. वहीं इंदौर, छिंदवाड़ा, सागर, भोपाल, बालाघाट, छतरपुर, सहित 18 डीआईजी स्तर को बदल दिया गया है.
इन आईपीएस को मिली नई पदस्थापना


- छतरपुर रेंज डीआईजी ललित शाक्यवार को भोपाल डीआईजी बनाया गया
- बालाघाट रेंज डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग में भेजा गया.
- सागर रेंज डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
- भोपाल ग्रामीण रेंज डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को बटालियन में भेजा गया.
- रतलाम डीआईजी मनोज कुमार सिंह को लोकायुक्त संगठन में डीआईजी बनाकर भेजा गया.
- इंदौर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंदौर पीआरटीएस डीआईजी बनाया गया.
- भोपाल रेल डीआईजी मोनिका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल बनाया गया.
- इंदौर ग्रामीण रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल को डीआईजी रतलाम रेंज बनाया गया.
- छिंदवाड़ा रेंज डीआईजी डी कल्याण चक्रवर्ती को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल पंकज श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
- इंदौर पीआरटीएस डीआईजी राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर बनाया गया.
- एससीआरबी डीआईजी हेमंत चौहान को डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया.
- डीआईजी रेडियो विजय खत्री को डीआईजी छतरपुर बनाया गया.
- डीआईजी अशोक नगर विनीत कुमार जैन को डीआईजी बालाघाट बनाया गया.
- धार डीआईजी और एसपी मनोज कुमार सिंह का इंदौर ग्रामीण डीआईजी बनाया गया.
- डीआईजी एसआईएसएफ राकेश कुमार सिंह को छिंदवाड़ा डीआईजी बनाया गया.
- रीवा डीआईजी राजेश सिंह को भोपाल ग्रामीण रेंज डीआईजी बनाया गया.
- डीआईजी 32वीं बटालियन शशीन्द्र चौहान को डीआईजी सागर रेंज बनाया गया.
- एआईजी स्पेशल सेल मयंक अवस्थी को धार पुलिस अधीक्षक बनाया गया.
- महिला सुरक्षा शाखा में एआईजी राजीव कुमार सिंह को अशोक नगर एसपी बनाया गया.

