ETV Bharat / state

मेरठ से दिल्ली का सफर 50 मिनट में होगा पूरा; शहर के ट्रैक पर जल्द दौड़ने लगेगी मेट्रो

NCRTC के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि ट्रैक पर ट्रायल हो रहे हैं. जल्द ही 82 किलोमीटर रूट पर संचालन शुरू होगा.

मेरठ से दिल्ली का सफर 50 मिनट में होगा पूरा.
मेरठ से दिल्ली का सफर 50 मिनट में होगा पूरा. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 20, 2025 at 12:04 PM IST

|

Updated : September 20, 2025 at 12:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : दिल्ली के सराय काले खां से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक इसी महीने रैपिड रेल दौड़ने लगेगी. पिछले एक सप्ताह से ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है. माना जा रहा है, कि 82 किलोमीटर ट्रैक पर ट्रायल के बाद सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. अधिकारियों की मानें तो नवरात्र में यह सेवा शुरू की जा सकती है.

NCRTC के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि ट्रैक पर ट्रायल हो रहे हैं. अभी नमो भारत का संचालन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच में लगभग 50 किलोमीटर रूट पर हो रहा है. मेरठ दक्षिण के बाद शताब्दी नगर तक यह रूट बढ़ना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यहां युद्ध स्तर पर दिन-रात काम हुआ और अब 82 किलोमीटर ट्रैक पर संचालन की उम्मीद जगी है.

ट्रायल रन जारी: 27 जून से दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ मोदीपुरम बीच रेगुलर ट्रायल रन जारी है. यह भी पहली बार होगा जब नमो भारत और मेट्रो का संचालन एक ही रूट पर होगा. मेरठ शहर में 13 स्टेशन बनाए गए हैं. सरायकाले खां से मेरठ में प्रवेश के बाद नमो भारत सिर्फ चार स्टेशनों पर ही रुकेगी. बाकी स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन रूकेगी.

वरिष्ठ पत्रकार सादाब रिजवी का कहना है, कि मेट्रो चलने के बाद लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी. हर वर्ग को इससे लाभ होगा. मेरठ में कुल 23 किलोमीटर के दायरे में 13 स्टेशन बनाए गए हैं. मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे स्टेशन हैं, जहां नमो भारत के स्टॉपेज हैं.

मेरठ के भैंसाली, मेरठ सेंट्रल और बेगमपुल ये स्टेशन तीन अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है, कि सभी तैयारी पूरी हैं. बस अब उन्हें भी इंतजार है, कि इस 82 किलोमीटर ट्रैक पर संचालन शुरू हो सके.

25 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन: प्रधानमंत्री मोदी पीएम मोदी 25 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने वाले हैं. सीएम योगी भी इसका जायजा ले चुके हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है, कि पीएम मोदी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में लांच हुई 'डिजिटल नारी' स्कीम; जानें गांव की महिलाएं मोबाइल से कैसे करेंगी भरपूर कमाई

Last Updated : September 20, 2025 at 12:51 PM IST