ETV Bharat / state

लातेहार में नक्सलियों का उत्पात, आठ गाड़ियों में लगाई आग

लातेहार में नक्सलियों ने सीएमपीडीआई के साइडिंग पर हमला बोलते हुए दो ड्रिलिंग मशीन समेत 8 गाड़ियों में आग लगा दी.

mineral survey company In Latehar
क्षतिग्रस्त वाहन (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 4, 2025 at 10:19 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लातेहार: नक्सलियों ने शनिवार की रात जमकर उत्पात मचाया. नक्सलियों ने इस दौरान चंदवा थाना क्षेत्र के तोरीसोत गांव के पास खनिज सर्वे करने वाली कंपनी सीएमपीडीआई के साइड पर धावा बोला और वहां खड़ी दो ड्रिलिंग मशीन समेत 8 गाड़ियों में आग लगा दी. नक्सलियों की ओर से वाहन फायरिंग की भी करने की सूचना मिल रही है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है.

ईटीवी भारत की ग्राउंड रिपोर्टः नक्सलियों ने कई गाड़ियों में लगाई आग (Etv bharat)

दरअसल चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत तोरीसोत गांव के पास खनिज सर्वे कंपनी का साइडिंग बनाया गया था. कंपनी के द्वारा क्षेत्र में कोयला का सर्वे किया जा रहा था. इसी बीच शनिवार देर रात हथियारबंद नक्सली साइड पर पहुंचे और वहां फायरिंग करते हुए गाड़ियों में आग लगा दी. नक्सलियों ने यहां दो ड्रिलिंग मशीन, दो कार, दो पिकअप तथा दो ट्रक में आग लगा दी गई. लगभग 1 घंटे तक हंगामा करने के बाद नक्सली वहां से चले गए.

Naxalites set fire to many vehicles In Latehar
जली हुई मशीन (Etv bharat)

सूचना के बाद पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. हालांकि इस घटना में सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. पुलिस की टीम पूरे इलाके को सील कर छापामारी भी आरंभ कर दी है. हालांकि घटना को अंजाम किस संगठन ने दिया है? इसकी स्पष्ट सूचना नहीं है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से घटा को अंजाम दिया गया है यह माओवादी संगठन का हाथ हो सकता है. फिलहाल पुलिस के द्वारा भी इस संबंध में कुछ विशेष जानकारी नहीं दी गई है.

Naxalites set fire to many vehicles In Latehar
जली हुई गाड़ी (Etv bharat)

काफी सुदूर है इलाका

बता दें घटनास्थल काफी सुदूर इलाका है. यह इलाका लातेहार- चतरा और रांची का बॉर्डर इलाका है. काफी सुदूर इलाका होने के कारण इस इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलते रहती है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह इलाका पूरी तरह शांत था लेकिन नक्सलियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

mineral survey company In Latehar
आगजनी में जले वाहन (Etv bharat)

"घटना के संबंध में मैं इतना कहना चाहूंगा कि मामले की जांच हो रही है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चला रही है'. -विनोद रवानी, डीएसपी, बालूमाथ.

ये भी पढ़ें: किन टॉप नक्सल कमांडरों की संपत्ति होगी जब्त! झारखंड की सरकार ने रखा है इनाम, हाई लेवल बैठक में हुआ है निर्णय

पलामू में नक्सली संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

जवानों को नुकसान पहुंचाने वाले 5 IED बरामद, नक्सल विरोधी अभियान जारी