ETV Bharat / state

गया में STF और पुलिस की छापेमारी, कोल्ड ड्रिंक की बोतल से AK-47 के 64 जिंदा कारतूस बरामद

गया पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सलियों के द्वारा कोल्ड ड्रिंक की बोतल में छुपाया 64 जिंदा कारतूस बरामद. पढ़ें खबर.

Gaya Police
गया में कारतूस बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 28, 2025 at 11:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. इस कार्रवाई में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए 64 जिंदा कारतूस और एक मिस फायर कारतूस बरामद किया गया है. सभी कारतूस एक-47 के हैं. गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी अभियान में यह सफलता मिली है.

एसटीएफ और पुलिस की छापेमारी: एसएसपी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि लुटुआ थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा हथियार और अन्य सामानों को छुपा कर रखा गया है. सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया. इमामगंज एसडीपीओ, लुटुआ थाना और एसटीएफ को शामिल किया गया और नकस्लियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई.

5 दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद: गठित विशेष टीम के द्वारा लुटुआ थाना अंतर्गत भुसिया के जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी अभियान के क्रम में पुरानी कोल्ड ड्रिंक की बोतल में छुपा कर रखे गए एके-47 राइफल के 64 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

पुलिस ने किया मामला दर्ज: एक-47 से मिसफायर एक और कारतूस भी मिला है. हालांकि, नक्सलियों के खिलाफ चले सघन तलाशी अभियान के दौरान किसी नक्सली की गिरफ्तारी करने में सफलता नहीं मिल सकी है. इतनी संख्या में एके-47 का कारतूस मिलने के बाद लुटुआ थाना में कांड संख्या 23/25 दर्ज किया गया है.

लगातार मिल रहे हैं एके-47 के कारतूस: गौरतलब हो कि गया में नक्सलियों के ठिकाने से लगातार एक-47 के कारतूस मिल रहे हैं. पिछले दिनों ही इमामगंज के इलाके से एके-47 का कारतूस बरामद किया गया था. इससे यह बात सामने आ रही है, कि नक्सलियों के द्वारा एके-47 राइफल का भी उपयोग किया जा रहा है.

क्या कहती है पुलिस: गुप्त सूचना मिलने के बाद भुसिया के जंगल में एसटीएफ और पुलिस के द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान नक्सलियों के जंगल में बनाए गए ठिकाने से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भरकर रख गए एके-47 राइफल के 64 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है.

"64 जिंदा कारतूस और एक मिसफायर कारतूस बरामद हुआ है. मामले में फिलहाल किसी नक्सली की गिरफ्तारी नहीं हुई है. एसटीएफ और पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी है."-आनंद कुमार, एसएसपी, गया

ये भी पढे़ं-

लेवी नहीं देने पर मशीनों को फूंकने वाला कुख्यात नक्सली रणधीर गिरफ्तार, पुलिस को 9 साल से थी तलाश

बिहार में किराएदार बना कातिल, मकान मालकिन के हाथ-पैर बांध उतारा मौत के घाट