ETV Bharat / state

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, नवादा के ASI की मौत

नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नवादा के ASI की मौत हो गई है. जांच के सिलसिले में जा रहे थे पटना.

ROAD ACCIDENT IN NALANDA
नवादा के ASI की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 12, 2025 at 8:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार के नालंदा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवादा के मुफस्सिल थाना में एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई है. 51 वर्षीय जितेंद्र एक केस की जांच के लिए बाइक से पटना के महुआ जा रहे थे. तभी चंडी थाना क्षेत्र के कचरा भेड़िया गांव के पास फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत: घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना की गश्ती टीम ने तत्काल कार्रवाई की और जितेंद्र को एम्बुलेंस के जरिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि इलाज के लिए लाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी. एएसआई वैशाली जिले के दिलावरपुर गांव निवासी नंदा प्रसाद सिंह के पुत्र थे.

ROAD ACCIDENT IN NALANDA
पटना जा रहे नवादा के ASI की मौत (ETV Bharat)

सिर में लगी गंभीर चोट: हादसे में जितेंद्र के दाहिने पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थी. ज्यादा खून बहने के कारण उनकी स्थिति नाजुक हो गई थी. चंडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है.

परिवार में मातम, सदमे में सहकर्मी: जितेंद्र की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. बिहार शरीफ अस्पताल में परिवार की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की आंखें भी नम हो गईं. सहकर्मियों ने बताया कि जितेंद्र एक समर्पित और मेहनती पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का हमेशा ईमानदारी से निर्वहन किया.

क्या कहती है पुलिस: हादसे की खबर मिलते ही नवादा के मुफस्सिल थाना की पुलिस बिहार शरीफ अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यातायात थाना नालंदा के सहयोग से नवादा पुलिस लाइन भेजा. चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ. नवादा पुलिस को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

"अज्ञात वाहन से कुचलकर एएसआई की मौत हुई है. घटना की सूचना नवादा जिला के मुफस्सिल थाना को दे दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अग्रतर कार्रवाई में जुट चुकी है."- सुमन कुमार, चंडी थानाध्यक्ष

जितेंद्र का पुलिस सेवा में योगदान: जितेंद्र कुमार सिंह 2018 से नवादा जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे. तीन साल पहले प्रोन्नति के बाद से वे मुफस्सिल थाना में तैनात थे. पुलिस कर्मियों ने बताया कि जितेंद्र अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद निष्ठावान थे और अपने कार्यक्षेत्र में सभी के बीच सम्मानित थे.

ये भी पढ़ें-

पटना में बेकाबू कार ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत

'1 घंटे पहले फोन पर बोला- पापा घर आ रहा..' फिर आया पुलिस का कॉल 'आपके घर के तीन लोग..'

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 4 लोगों की मौत