ETV Bharat / state

तीन बच्चों के बाप ने नाबालिग से की दरिंदगी, पीड़िता के भतीजे के सामने की शर्मनाक हरकत

मुजफ्फरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है-

Etv Bharat
नाबालिग से दरिंदगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 13, 2025 at 11:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई. आरोपी शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है.

जलावन लाने निकली थी पीड़िता : सोमवार दोपहर नाबालिग अपने परिवार के साथ जलावन लाने पावर हाउस के पास गई थी. तभी घने जंगल के पास पहले से मौजूद आरोपी ने मौका पाकर उसका मुंह दबाया और झाड़ियों में खींच ले गया.

गवाह बना पीड़िता का भतीजा : दुष्कर्म की घटना को पीड़िता के भतीजे ने अपनी आंखों से देखा जब आरोपी पीड़िता को अपनी गोद में जबरदस्ती उठआकर ले जा रहा था. बच्चे ने भागकर परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो नाबालिग बदहाल हालत में मिली.

तुरंत हरकत में आई पुलिस : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे में था.

परिजनों का दर्दनाक बयान : पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घर लौटी महिला को बच्चे ने पूरी घटना बताई. जब वे मौके पर पहुंचे तो नाबालिग अर्धनग्न अवस्था में थी और आरोपी वहां से भाग चुका था.

कराया गया मेडिकल : थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. कोर्ट के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

''अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में ले जाया जा रहा है. पीड़िता के द्वारा बताया गया है कि आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया है. कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया. आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी.''- रानी कुमारी, दारोगा, कटरा थाना

ये भी पढ़ें-