ETV Bharat / state

पटना में शिक्षक की हत्या, अपराधियों ने सीने में 3 से 4 गोली मारी

पटना में शिक्षक की हत्या का मामला सामने आया है. मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने सीने में गोली मारकर मौत के घात उतार दिया.

Murder In Patna
पटना में शिक्षक की हत्या (Concept Image)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 3, 2025 at 7:52 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बीते दिनों दरभंगा में बीपीएससी शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गयी थी. मंगलवार की शाम 7 बजे पटना में शिक्षक की हत्या गोली मार कर दी गयी. घटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के सिगरामपुर गांव की बतायी जा रही है.

डेयरी से लौटने के दौरान हत्या: मृतक शिक्षक की पहचान रामचंद्र प्रसाद उर्फ गुरुजी (55), पिता स्वर्गीय गंगा यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रामचंद्र प्रसाद कोचिंग का संचालन करते थे. मंगलवार की शाम रोज की तरह अशरफपुर डेयरी में दूध देने के लिए गए थे. वापस लौटने के दौरान सिंगरामपुर गांव के खंदा में घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी.

शिक्षक को सीने में मारी गोली: स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. करीब 6 राउंड फायरिंग की गयी है, जिसमें तीन से 4 गोली शिक्षक के सीने में लगी है. गोली की आवाज सुनते ही लोग दौड़कर पहुंचे. अस्पताल ले जाने की सोचे तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी. आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी.

क्यों हुई हत्या?: सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से खोखा बरामद कर छानबीन कर रही है. हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर में शिक्षक की हत्या क्यों की गयी.

"सिंगरामपुर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली है. पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं. अशरफपुर गांव से दूध पहुंचा कर घर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया." -आलोक कुमार, थानाध्यक्ष, धनरुआ थाना

सड़क जाम कर प्रदर्शन: स्थानीय लोगों ने बताया कि रामचंद्र प्रसाद कोचिंग का संचालन करते थे. काफी मिलनसार और विनम्र थे. किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. बहरहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया.

हेडमास्टर की हत्या: 28 अगस्त की शाम दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड के उजान गांव में सरकारी स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक शिक्षक राजेश कुमार ठाकुर दो साल पहले बीपीएससी TRE-1 के तहत चयनित हुए थे. अपने स्कूल से प्रखंड कार्यालय के लिए निकले थे, इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: